Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-यूपी रेल रूट पर बड़ा फैसला! गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, इन 46 गांवों के किसानों की जमीन जाएगी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर दबाव कम करने के लिए गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए अमरोहा के 46 गांवों के किसानों की ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. रेलवे ने प्रशासन को भेजी गांवों की सूची, अभी नहीं दिया प्रस्ताव

    राहुल शर्मा, अमरोहा। दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही गाजियाबाद से
    मुरादाबाद के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बनाने का कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उसके द्वारा रेल मार्ग निर्माण में पड़ने वाले 46 गांव चिन्हित कर लिए गए हैं। जिनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।

    इन गांवों के किसानों से रेलवे बोर्ड जमीन अधिग्रहित करने की कार्रवाई करेगा। प्रशासन रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव का इंतजार कर रहा है। जैसे ही अगला कोई आदेश आएगा, उस पर अमल किया जाएगा। जमीनों के गाटों की संख्या के आधार पर सर्वे शुरू होगा और किसानों को चिन्हित कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।

    एक ओर जहां अमरोहा से हरिद्वार को जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तारीकरण में किसानों की जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर रेल लाइन के चौड़ीकरण का कार्य भी आरंभ हो गया है। एक्सप्रेस-वे में 52 गांवों के किसानों की जमीन जा रही है जबकि, रेल लाइन चौड़ीकरण में 46 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

    यह गांव रेलवे लाइन के किनारे के बताए जा रहे हैं। अभी रेलवे ने प्रशासन को चिन्हित किए गए गांवों के नामों की सूची दी है जबकि, किसानों के चयन का मामला अभी लंबित है। उनकी संख्या तभी स्पष्ट हो पाएगी जब जमीनों के गाटों की जांच का कार्य होगा। किस गांव से कितनी जमीन अधिग्रहित होगी, यह भी उसके बाद साफ होगा। बहरहाल, रेलवे से सूची प्राप्त होने के बाद प्रशासन अधिग्रहण संबंधित प्रस्ताव की बाट जोह रहा है।

    खबरें और भी

    इन 46 गांवों के किसानों की जाएगी जमीन

    काफूरपुर, नरैना कलां, भटपुरा माफी, जलीलपुर मुलकटा, महेशरा, शेखूपुर शुमाली, शाहपुर बुजुर्ग, भानपुर खालसा, अलीपुर भूड़ शुमाली, अफजलपुर गोसाईंरुस्तमपुर खादर, मोहरका, चौबारा, शहबाजपुर डोर, कांकाठेर, ओसिता एहतमाली, जगदेपुर, पायंती कलां, सिरसा मोहन, नौरंगी, मुजफ्फरपुर पट्टी शामिल हैं।

    इनके अलावा सिरसा मनिहार, वाजिदपुर, चककालीलेट, कासिमपुर जट, लोदीपुर बंजारा, मोहड़ी जट, पृथ्वीपुर कलां, कैलसा, उमर मोहम्मदपुर, अदलपुर ताज, तेलीपुरा माफी, केशोपुर, उमरपुर, धनौरी अहीर, सलेमपुर हेमनगर, अमरोहा खास चुंगी, गुलड़िया, खालकपुर खादर, सदलपुर, गफ्फारपुर, धकतोड़ा, चांदनगर को चुना गया है।

     

    रेल लाइन चौड़ीकरण के बारे में रेलवे द्वारा गांवों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इन गांवों के किसानों की जमीन रेल लाइन निर्माण में आ रही है। उसके अधिग्रहण की कार्रवाई रेलवे बोर्ड करेगा। सूची के बाद अभी अन्य कोई पत्र रेलवे बोर्ड से नहीं मिला है। अगर कुछ आएगा तो उसके हिसाब से अगला कदम उठाया जाएगा।

    - गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।


    यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार एक्सप्रेसवे: 10 गांव बाहर, अब 52 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत; देखें अपनी तहसील की लिस्ट