Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में खुले स्कूल, कहीं बच्चों का स्वागत तो कहीं इंतजार करते रहे शिक्षक

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 10:55 PM (IST)

    अमरोहा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद कक्षा एक से आठ तक के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूल खुल गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। मंगलवार को लंबे समय बाद सुबह आठ बजे कक्षा एक से आठ तक के समस्त सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूल खोले गए। प्रधानाध्यापकों व शिक्षक बच्चों के स्वागत के लिए तैयार हो गए।

    मगर कुछ स्कूलों में बच्चे पहुंचे तो कुछ जगह स्कूलों में शिक्षक बच्चों के आने का इंतजार करते नजर आए। फिलहाल पहले दिन स्कूलों में करीब 20 प्रतिशत बच्चों के आने का अनुमान है। जिनका शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

    बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1254 स्कूल संचालित हैं। जिनमें वर्तमान में करीब 90 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। पिछले माह 20 मई से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश था।

    लिहाजा शासन ने 16 जून यानि मंगलवार को सुबह आठ बजे स्कूल खुलवाकर उनकी सफाई कराकर बच्चों के पठन-पाठन के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में प्रधानाध्यापक व शिक्षक निर्धारित समय से पूर्व ही अपने-अपने स्कूल पहुंच गए और सफाई कराकर बच्चों के आने का इंतजार करने लगे।

    उनके स्वागत के लिए स्कूलों को गुब्बारों से सजाकर पुष्पमाला भी तैयार की गई थी, लेकिन अधिकांश स्कूलों में सुबह दस बजे तक बच्चे नहीं पहुंचे।

    शिक्षकों ने गांवों में घर-घर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया, लेकिन फिर भी बच्चे नहीं आए। जबकि कुछ स्कूलों में लंबे समय बाद बच्चे पहुंचे। जिनका गेट पर ही प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों ने फूलमाला डालकर स्वागत किया।

    बच्चों ने भी पहले दिन नये-नये दोस्तों से मिलकर खूब मस्ती की। फिलहाल पहले दिन स्कूलों में करीब 20 प्रतिशत ही बच्चों की उपस्थिति का अनुमान हैं।

    पहले दिन स्कूलों में 20 प्रतिशत ही बच्चों की उपस्थिति का अनुमान है, क्योंकि बच्चे छुट्टियों में अपनी रिस्तेदारी में गए हुए हैं। धीरे-धीरे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ जाएगी।

    -प्रशांत कुमार, जिला समन्वयक

    खबरें और भी