Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में दुकानों में भीषण आग से लाखों का नुकसान, सभासद के घर सिलेंडर में लगी आग

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 11:55 AM (IST)

    अमरोहा के गुजरी बाजार में दो दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान जल गया और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। इसी ब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गुजरी बाजार में दो दुकानों में आग से लाखों का नुकसान।

    2. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्राथमिक कारण बताया गया।

    3. सभासद के घर गैस सिलेंडर में आग, बड़ा हादसा टला।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। दो दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। संकरी गली में स्थित इन दुकानों में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की लपटों से न सिर्फ दोनों दुकानों में रखा कई लाख रुपये का सामान जल गया, बल्कि बिजली लाइन का केबिल जलने से मुहल्ले की सप्लाई भी बाधित हो गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

    यह घटना नगर के मुहल्ला गुजरी बाजार की है। यहां पर मुहल्ला काजीजादा निवासी अनीस अहमद की चाय और समोसे की दुकान है। पास में ही दो दुकानें और हैं। शनिवार रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

    पास की दोनों दुकानें भी बंद थीं। रात लगभग 11:30 बजे उनकी दुकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुआं निकलता देख राहगीर ठहर गए तथा आसपास के लोग भी जाग गए। जिस स्थान पर दुकान हैं, वह गली काफी संकरी है। अभी लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दूसरी दुकान तक फैल गई।

    लपटें और धुआं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। जिससे मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। राहगीर व मुहल्ले के लोगों ने हालांकि आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनीस अहमद भी मौके पर पहुंच गए थे।

    खबरें और भी

    दमकल कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंचे तथा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया था।

    वहीं केबिल जलने से मुहल्ले की सप्लाई भी प्रभावित हो गई। घटना मं कई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

    सभासद के घर गैस सिलिंडर में लगी आग

    डिडौली थाना क्षेत्र के कस्बा जोया के मुहल्ला खेड़ा शनिवार तड़के सभासद के घर की रसोईघर में गैस सिलिंडर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

    मुहम्मद दानिश खेड़ा मुहल्ला के सभासद हैं। शनिवार तड़के उनकी मां मेहरोज जहां रसोई में पानी गर्म करने के लिए गैस जला रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप में रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई।

    स्वजन ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को तुरंत घर से बाहर निकाल कर पानी से भिगोया। लिहाफ से ढककर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान रसोई में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।