Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को बुरी तरह नोचकर किया लहूलुहान, लगे 27 टांके

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:36 AM (GMT+05:30)

    अमरोहा में आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम आयशा को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया, जिससे उसे 27 टांके आए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि ...और पढ़ें

    आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को बुरी तरह नोचकर किया लहूलुहान।

    आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को बुरी तरह नोचकर किया लहूलुहान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। आवारा कुत्तों के लिए भले नगर में एबीसी सेंटर बनवाकर उनकी नसबंदी कराने की दावेदारी की जा रही है, लेकिन अभी भी आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है। रविवार की रात सात बजे दुकाने अपने खाने के लिए दुकान से चीज खरीदने जा रही मासूम को आवारा कुत्तों बुरी तरह नोचकर जख्मी कर दिया।

    स्वजन ने गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसके 27 टांके आए हैं। फिलहाल आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

    यह घटना नगर के मुहल्ला सराय कोहना में रविवार की रात सात बजे की है। यहां के मोहम्मद कलीम बावर्ची के साथ पार्टियों में खाना बनाने काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब सात बजे उनकी चार वर्षीय बेटी आयशा दुकान से खाने की चीज लेने के लिए घर से निकली।

    इसी बीच रास्ते में अकेली मासूम बच्ची को देखकर आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े और बुरी तरह नोचने लगे। चीख पुकार पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और आवारा कुत्तों को भगाया।

    लेकिन जब तक आवारा कुत्तों को भगाया, जब तक मासूम को बुरी तरह नोचकर लहूलुहान कर चुके थे। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके 27 टांके आए है। जिससे आसपास के लोगों में दहशहत का माहौल है।

    कुरैशी में बकरी-बच्चों पर टूटा कुत्तों का झुंड

    नगर के मुहल्ला कुरैशी में दो दिन पहले घर के आंगन में बंधे बकरी-बच्चों पर आवारा कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। जिसकी वीडियो प्रसारित हुई है। प्रसारित वीडियो में बार-बार कुत्तों का झुंड घर के आंगन में बंधे बकरी-बच्चों को बुरी तरह नोचते नजर आ रहे हैं। एक बकरे को तो खींचकर ही ले गए हैं।

    खबरें और भी

    नगर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए एबीसी सेंटर बनवाया गया है। जिसमें आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई जा रही है। सराय काेहना मुहल्ले में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाकर उनकी नसबंदी कराई जाएगी। -डॉ. बृजेश कुमार, पालिका ईओ।