अमरोहा में फौजी और पिता पर टेंपो चालक का हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
अमरोहा के रहरा में फौजी के माता-पिता अपने बेटे की कार में बैठने के लिए टेंपो से उतर गए। इससे नाराज टेंपो चालक ने फौजी और उनके पिता के साथ मारपीट की, ज ...और पढ़ें
HighLights
फौजी के माता-पिता पर टेंपो चालक ने हमला किया।
बेटे की कार में बैठने पर चालक हुआ नाराज।
पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार किया, वीडियो वायरल।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। रहरा से अपने गांव जाने के लिए टेंपो में सवार हुए फौजी के माता-पिता बेटे के कार लेकर आने पर टेंपो से उतरकर कार में बैठ गए। इस बात पर ही टेंपो चालक ने कहासुनी के बाद फौजी और उनके पिता से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी फौजी उमेश कुमार के माता और पिता राजपाल सिंह बुधवार शाम हसनपुर से रहरा पहुंचे। रहरा से अपने गांव दढ़ियाल के लिए एक टेंपो में सवार हो गए। टेंपो चालक और सवारी आने के इंतजार में खड़ा था इस दौरान उनके बेटे उमेश कार लेकर माता-पिता को लेने रहरा पहुंच गए।
बेटे के कार लेकर आने पर दोनों उतरकर कार में बैठ गए। यह बात टेंपो चालक को नागवार गुजरी। टेंपो चालक और उसके साथियों ने नोंक-झोक करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें फौजी के पिता घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक वेद प्रकाश निवासी रहरा को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान का कहना है की मारपीट के मामले में टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।