Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मटन में नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को किया बेहोश, फिर विवाहित प्रेमी संग भागी महिला, तीन गिरफ्तार

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM (GMT+05:30)

    हसनपुर में एक विवाहिता ने परिवार के सात सदस्यों को मटन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी युगल और ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. विवाहिता ने मटन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया।

    2. सात सदस्यों को बेहोश कर प्रेमी संग फरार हुई महिला।

    3. पुलिस ने प्रेमी युगल और प्रेमी की पत्नी को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। पति से अनबन के बाद मायके में रह रही विवाहिता चार दिन पहले परिवार के सात सदस्यों को मटन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके विवाहित प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद करने के साथ ही प्रेमी की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता की शादी पांच साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव से हुई थी। उस पर करीब तीन साल की एक बेटी है। बताया जा रहा है कि उसका गांव के गैर जाति के विवाहित प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

    पति से अनबन के चलते करीब दो साल से मायके में रह रही प्रेमिका कई बार प्रेमी के साथ घर से निकल चुकी है, लेकिन, मामला अलग-अलग बिरादरी का होने से गांव के लोग बरामद करके उन्हें अपने-अपने घर भेजते रहे हैं।

    आठ जुलाई की रात को मटन में विवाहिता ने परिवार के सात सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई।

    पुलिस ने एलप्राजोल एएम नशे की गोली का पत्ता भी बरामद किया है। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर प्रेमी युगल, प्रेमी की पत्नी व परिवार के सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रेमी युगल को बरामद कर प्रेमिका को उसके परिवार से मिलवाया गया। लेकिन, वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया है।