Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में डूबे नौगावां सादात के मोहम्मद कैफ का शव चौथे दिन बरामद

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:24 PM (IST)

    ऋषिकेश में डूबे नौगावां सादात के मोहम्मद कैफ का शव चौथे दिन बरामद कर लिया गया है। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे, जहां फोटोग्राफी करते समय पैर फिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मोहम्मद कैफ का शव ऋषिकेश में चौथे दिन मिला।

    2. लक्ष्मण झूला के पास फोटोग्राफी करते समय डूबे थे।

    3. दोस्त फैजान अली अभी भी लापता, तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। ऋषिकेश में डूबे जिले के नौगावां सादात कस्बा निवासी मोहम्मद कैफ का शव रविवार देरशाम चौथे दिन मिल गया है।

    वह अपने दोस्त फैजान अली, मोहम्मद व आलिम के साथ गुरुवार को ऋषिकेश घूमने गए थे। वहां लक्ष्मण झूला के पास चारों दोस्त फोटोग्राफी कर रहे थे। जहां कैफ का पैर फिसल गया था तथा वह नदी में डूब गया था। उसे बचाने दोस्त फैजान ने भी नदी में छलांग लगा दी थी। वह भी कैफ के साथ डूब गया था।

    ऋषिकेश प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम दोनों को तलाश कर रही थीं। रविवार शाम घटनास्थल से लगभग सात किमी आगे टीम को कैफ का शव मिल गया। जबकि फैजान की तलाश जारी है। आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जाएगा। मोहम्मद कैफ परिवार का इकलौता बेटा था।