अमरोहा में आठ वर्ष की मासूम बच्ची से दरिंदगी: समझौते के प्रयास में उलझाया, आरोपित गिरफ्तार
अमरोहा के हसनपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पहले समझौते का प्रयास किया गया, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आठ वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी
पहले समझौते का प्रयास, फिर पुलिस में शिकायत
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, हसनपुर (अमरोहा)। नगर से सटी एक कॉलोनी में पड़ोस में कोचिंग करने गई कक्षा दो की मासूम बच्ची से दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना छह सितंबर की है। सात दिन से दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था। उधर मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
कॉलोनी निवासी मिठाई कारोबारी की आठ वर्षीय बेटी पड़ोस में आरोपित की बहन से ट्यूशन पढ़ने उनके घर जाती थी। छह सितंबर को महिला शिक्षक घर पर नहीं थी। सूनसान घर में शिक्षक के भाई ने लड़की को पकड़ लिया और उसके गुप्तांग में अंगुली डालकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। पिता ने मामले की शिकायत आरोपित के पिता एवं परिवार के लोगों से की।
थाने भेजने के बजाय पीड़िता के पिता को समझौते के प्रयास में उलझाया
आरोप है कि थाने भेजने के बजाय पीड़िता के पिता को समझौते के प्रयास में उलझा लिया। उधर घटना के बाद से पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ी हुई है। वह कभी बेहोश हो रही है और कभी होश में आ जाती है। रविवार दोपहर बाद स्वजन बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने माजरा सुनते ही आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- रामपुर में सौ साल पुराना नवाबी दौर का गेट ध्वस्त, जर्जर ढांचों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
यह भी पढ़ें- नजूल जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद पटियाली SDM हटे, CM के आदेश के बाद कासगंज DM ने किया बदलाव
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मासूम बच्ची से दरिंदगी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
