Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: चाची ने भतीजी से कराया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:08 AM (IST)

    अमरोहा के रजबपुर में एक चाची पर अपनी भतीजी से दुष्कर्म कराने की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाची अभी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. चाची ने भतीजे से मिलकर भतीजी से दुष्कर्म कराया।

    2. मुख्य आरोपी मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    3. आरोपित चाची अभी भी फरार, पुलिस तलाश में।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान की बेटी का आरोप है कि उसकी चाची ने शुक्रवार को साजिश के तहत अपने सगे भतीजे को घर बुला लिया। इसके बाद चाची ने सहयोग कर भतीजे से दुष्कर्म कराया।

    आरोपित ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बता दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे स्वजन ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

    पुलिस ने आरोपित किया गिरफ्तार

    शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संभल जिले के निवासी आरोपित मोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया मुख्य आरोपित मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुकदमे में आरोपित चाची अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: अब देहरादून जाना होगा आसान, शाहजहांपुर जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस


    पिता-पुत्र के विरुद्ध शिकायत

    थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां निवासी किसान ने खेत पर लगे सीमेंट के पोल तोड़ने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी किसान और उसके पुत्र के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव हसनपुर कलां निवासी किसान बलवीर सिंह ने बताया कि 2024 में उन्होंने अपने खेत की ठिएबंदी कराकर चारों ओर सीमेंट के पोल लगवाए थे। आरोप है कि उनके खेत के पास पड़ोसी गांव खैय्या माफी निवासी किसान उस्मान का भी खेत है।

    शुक्रवार को खेत में मेड़ डालते समय सीमेंट के पोल तोड़ दिए गए। किसान किसान बलवीर सिंह ने जब इसका विरोध किया तो उस्मान ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। मामले को लेकर बलवीर सिंह ने शनिवार को डिडौली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    युवती लापता, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

    अमरोहा नौगावां सादात थाना क्षेत्र से एक गांव से युवती लापता हो गई है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कुछ युवकों पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान का आरोप है कि उनकी बेटी जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है 20 मई 2026 को गांव से लापता हो गई। कुछ युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।