विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री से पहली बार मिलकर गदगद हुईं अमरोहा की 4 महिलाएं, PM ने पूछे सवाल; कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से हुआ चयन

Published: Sun, 11 Aug 2024 07:08 PM (IST)

रविवार को दिल्ली में एक कृषि संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री से मिलीं अमरोहा की चार महिलाएं
प्रधानमंत्री से मिलीं अमरोहा की चार महिलाएं

HighLights

  1. पीएम से रूबरू हुईं कृषि कार्यों में पहचान रखने वाली 4 महिलाएं
  2. पीएम ने देश को जैव संवर्धित 109 नई प्रजातियां की समर्पित
  3. रविवार को दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, गजरौला। अमरोहा जनपद में कृषि के कार्यों में पहचान रखने वाली चार महिलाएं पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुई हैं। प्रधानमंत्री ने उनके सवाल-जवाब भी किए हैं। इससे यह महिलाएं पूरी तरह से गदगद हैं। इन महिलाओं का चयन कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से करके दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में भेजा गया।

रविवार को दिल्ली में एक कृषि संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जैव संवर्धित 109 नई प्रजातियां समर्पित की हैं। इनमें 69 फसलें खाद्यान्न व 40 फसलें बागवानी से जुड़ी हैं।

गजरौला से चार महिलाओं को शामिल करवाने के निर्देश

इस कार्यक्रम में अनुसंधान परिषद के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला से चार महिलाओं को शामिल करवाने के लिए निर्देश मिले थे। इसके बाद यहां से गांव छावी की रहने वाली हितेश चौधरी व संध्या, गांव गुलड़िया की रहने वाली अनीता देवी व गांव जुझैला चक निवासी प्रिंसी का चयन किया गया।

ये चारों महिलाएं मोटा अनाज, जैविक विधि से गन्ने की खेती, खेतों में पोषण वाटिका, किचन गार्डन व डेयरी आदि का कार्य करती हैं। स्वयं सहायता समूहों से भी जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री ने चारों महिलाओं से किए सवाल

रविवार को दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए इन महिलाओं ने बताया कि वह पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुए थे। प्रधानमंत्री ने चारों महिलाओं से सवाल किए। हितेश से मोटे अनाज की मार्केट के बारे पूछा तो अनिता से गन्ने की पैदावार पर बातचीत की। संध्या देवी से किचन गार्डन से होने वाली आय के बारे में जानकारी करते हुए उत्सावर्धन किया।

यह भी पढ़ें- Amroha News : धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

सीधे प्रधानमंंत्री से मिलीं अमरोहा की महिलाएं

कृषि विज्ञान केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ. प्राची पटेल ने बताया कि इन महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र पर ही प्रशिक्षण दिया गया है।

उधर, केंद्र के प्रभारी एके मिश्रा ने बताया कि यह गौरव की बात है कि अमरोहा की महिलाएं सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं और उनके सवालों के जवाब भी दिए हैं। वहां पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान संधान परिषद नई दिल्ली डॉ. हिमांशु पाठक, उप निदेशक डॉ. यूएस गौतम आदि रहे।

यह भी पढे़ं- कांवड़ियों से टकराई यूपी पुलिस के सिपाही की कार, भीड़ ने कार में की तोड़फोड़- पुलिसकर्मी को भागकर बचानी पड़ी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।