विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 किलो बर्फी में 148 ग्राम कम! मिठाई की दुकानों पर चल रहा था बड़ा खेल, छापेमारी में खुलासा

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:00 PM (IST)

गजरौला और हसनपुर में विधिक माप विज्ञान विभाग की छापेमारी में मिठाई की दुकानों पर घटतौली पकड़ी गई। एक किलो ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. दो मिठाई की दुकानों पर पकड़ी गई घटतौली, 35 व्यापारियों के चालान

संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। मिठाई खरीद रहे हैं तो जरा वजन जरूर चेक कर लें! एक किलो मिठाई के पूरे दाम वसूलने के बावजूद ग्राहकों को कम मिठाई देने का मामला सामने आया है। हसनपुर और गजरौला में विधिक माप विज्ञान विभाग की छापेमारी के दौरान मिठाई की दुकानों पर घटतौली पकड़ी गई।

गजरौला की एक दुकान पर एक किलो बर्फी की तौल में 148 ग्राम मिठाई कम मिली, जबकि दूसरी दुकान पर पेड़ों की तौल में 100 ग्राम की घटतौली सामने आई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यापारियों के चालान किए गए। कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई।

सहायक नियंत्रक मुरादाबाद आरएस अकेला के निर्देशन में विधिक माप विज्ञान अधिकारी ऋषि राज मिश्रा ने वरिष्ठ लिपिक राज वर्मा के साथ हसनपुर और गजरौला में छापेमारी की। इस दौरान गजरौला स्थित अवनी मिष्ठान भंडार पर जांच की गई।

यहां एक किलो बर्फी की तौल कराने पर 148 ग्राम मिठाई कम पाई गई। यानी ग्राहक से एक किलो मिठाई की कीमत वसूलने के बावजूद उसे महज 852 ग्राम मिठाई ही दी जा रही थी।

इसके बाद विभागीय टीम ने लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर ग्राहक बनकर जांच की। टीम ने एक किलो पेड़े की खरीदारी की और वजन की जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आ गई। जांच में मिठाई के खाली डिब्बे का वजन 156 ग्राम निकला।

विभागीय जांच में 100 ग्राम की घटतौली भी पकड़ी गई। इस तरह दोनों दुकानों पर मिठाई की तौल में अनियमितता मिलने से ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी उजागर हुई।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ऋषि राज मिश्रा ने बताया कि हसनपुर और गजरौला में चलाए गए अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यापारियों के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटतौली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्राहकों को निर्धारित वजन के अनुसार सामान देना प्रत्येक व्यापारी की जिम्मेदारी है। वजन में गड़बड़ी कर ग्राहकों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: एंबुलेंस के पहिये के पीछे छुपाया नवजात का शव, पेट्रोल पंप पर खुला घिनौना राज; होश उड़ा देगी यह वारदात!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।