गंगा एक्सप्रेसवे का तोहफा: अब दिल्ली-नोएडा में पढ़ाई और घर पर रुककर डिनर, बदल जाएगी छात्रों की जिंदगी
गंगा एक्सप्रेसवे 29 अप्रैल से चालू हो जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में करेंगे। इससे हसनपुर क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा क ...और पढ़ें

अमरोहा में मंगरौला गांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेसवे । जागरण
HighLights
29 अप्रैल से चालू हो जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, तैयारियों में जुटा प्रशासन
संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने पर हसनपुर क्षेत्र के युवाओं की मेरठ, हापुड़, नोएडा व दिल्ली में उच्च शिक्षा हासिल करने की राह भी आसान हो जाएगी। यहां के विद्यार्थी उक्त शहरों में पढ़ाई करके रात को आसानी से अपने परिवार में आ सकेंगे।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जनपद में पहुंचकर लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हसनपुर के मंगरौला में टी प्वाइंट के पास आयोजित कार्यक्रम में दिखाया जाएगा।
हसनपुर क्षेत्र के विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करते हैं। शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को अपने माता पिता से दूर रहना पड़ता है।
माह में दो चार बार ही वह अपने परिवारों में आ पाते हैं। लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने पर उक्त शहरों का सफर काफी आसान होने जा रहा है। सुबह शाम महज एक घंटे का सफर करके विद्यार्थी दिन भर पढ़ाई करने के बाद अपने माता पिता के पास आसानी से आ सकते हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने पर व्यापार को लगेंगे पंख
गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने से यहां व्यापार को भी पंख लग जाएंगे। हसनपुर रहरा मार्ग पर अच्छे व्यापार की संभावना को देखते हुए व्यापारी प्रतिष्ठान स्थापित कर रहे हैं। मंगरौला में ओवरब्रिज के नीचे टोल बूथों के समीप फल, जूस, चाट पकौड़ी अभी से लगने शुरू हो गए हैं। कई लोग कैंटीन खोलने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ टायर पंचर की दुकानें खोल रहे हैं।
खबरें और भी
व्यवस्थाएं की जा रहीं दुरूस्त
गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने से पहले व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। टोल बूथों पर कर्मचारियों की नियुक्ति करके उन्हें प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। उधर गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने को लेकर लोगों में काफी उत्साह, उमंग व खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।