विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्हे की जूता चुराई की रस्म के दौरान मारपीट, शादी में दो पक्षाें में जमकर चले लात-घूंसे, गाड़ी टूटी, चार बराती घायल

Updated: Tue, 23 Apr 2024 07:41 AM (IST)

UP Crime News In Hindi शादी में दूल्हे के जूता चुराने की रस्म में झगड़ा हो गया। जिसके बाद जबरदस्त मारपीट होने लगी। देखते ही देखते शादी समारोह में भगदड ...और पढ़ें

जूता चुराई की रस्म के दौरान मारपीट, कई घायल। सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर।
जूता चुराई की रस्म के दौरान मारपीट, कई घायल। सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. जूता चुराने की रस्म के बाद हुआ झगड़ा
  2. मारपीट की घटना में चार बराती हुए घायल

संवाद सहयोगी, जागरण, हसनपुर। शादी में दुल्हे के जूता चुराने की रस्म के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। कस्बे के एक बरात घर में शनिवार शाम शादी समारोह में दुल्हे के जूता चुराने की रस्म के दौरान मारपीट हो गई। दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले। एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: यूपी में लखनऊ समेत 36 से अधिक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक न निकलें बाहर

मामला कोतवाली तक पहुंच गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शादी सकुशल संपन्न होने के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। परंतु कार्रवाई के लिए कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।