विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएम निधि वत्स की कार्रवाई से मची खलबली, चिकित्साधिकारी डॉक्टर इफरा के खिलाफ सीएमओ के दिए निर्देश

Published: Mon, 12 May 2025 02:41 PM (IST)

छेबड़ा पीएचसी की चिकित्साधिकारी डॉ. इफरा पर अवैध वसूली और निजी अस्पताल में मरीजों को भेजने के आरोप लगने के ...और पढ़ें

Amroha News: छेबड़ा पीएचसी व ढबारसी सीएचसी प्रभारी को निलंबित करने के आदेश
Amroha News: छेबड़ा पीएचसी व ढबारसी सीएचसी प्रभारी को निलंबित करने के आदेश

HighLights

  1. स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
  2. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम सख्त, सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छेबड़ा की चिकित्साधिकारी डा. इफरा को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड लिखने, प्रोटीन के डिब्बे दवा बेचने व बोतल चढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली करने व गर्भवतियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगा है। जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने यह कदम उठाया है।

नगर के छेबड़ा स्थित पीएचसी पर डा. इफरा संविदा पर चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात है। डीएम को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं तकि वह मरीजों को दवा बेचती है और बोतल चढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली करती है। निजी अस्पताल में भी मरीज भेजती है।

डीएम ने लिया संज्ञान

जिनका संज्ञान लेते हुए डीएम ने मामले की गोपनीय तरीके से जांच कराई थी। जिसमें मरीजों ने बताया था कि डा.इफरा मरीजों को 400 रुपये में मेनकाइंड प्रोटीन का डिब्बा, 150 रुपये में हेमफोन सीरप, बोतल चढ़ाने के 300 रुपये, शीशे वाली बोतल के 1500 रुपये, अल्ट्रासाउंड लिखने पर 100 रुपये, आयरन सीरप के 150 रुपये मरीजों से लेती हैं।

आशाओं ने दी जानकारी

आशाओं ने बताया कि मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने को कहती है। बाहर की दवाएं मंगवाकर बेचती हैं। जांच के बाद डीएम ने सीएमओ को आरोपित चिकित्सक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एमओआईसी को निलंबित करने के निर्देश

ढबारसी सीएचसी से एमओआईसी के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने एडीएम न्यायिक को जांच सौंपी थी। एडीएम न्यायिक ने सीएचसी का निरीक्षण किया था और एमओआईसी डा.सौरभ त्यागी बिना बताए अनुपस्थित मिले थे। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि डा.सौरभ त्यागी कभी भी सीएचसी पर उपस्थित नहीं हुए हैं। केवल डेंटल सर्जन डॉक्टर दीपशिखा ही मौजूद रहकर मरीजों का उपचार करती है।

अवकाश पर गैरहाजिर मिले

एक्सरे टेक्नीशियन नन्हे सिंह पिछले तीन दिन व टीबीएचयू वीरपाल बिना किसी अवकाश के गैरहाजिर मिले। एडीएम की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एमओआईसी को तत्काल निलंबित कर अन्य अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। साथ ही सीएमओ से पिछले तीन माह में सीएचसी ढबारसी का निरीक्षण एवं समीक्षा किए जाने की तिथिवार जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

ये भी पढ़ेंः 90 KM की स्पीड से दौड़ रही थी वंदे भारत, तभी ट्रैक पर लेट गए कपल, एक पल में उड़ गए शरीर के चिथड़े

ये भी पढ़ेंः सात दिन बाद हुई दुल्हन की विदाई... निकाह में बरातियों की एक हरकत से बिगड़ गई थी बात, ऐसे हुई सुलह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।