Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amroha News : ससुरालियों ने आग लगाकर विवाहिता को किया कमरे में बंद, फिर इसके बाद जो हुआ...

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 05:41 PM (IST)

    UP News in Hindi बताया जा रहा है कि ससुराल के लोगों ने विवाहिता को जान से मारने की मंशा को लेकर उसको आग लगा दी। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। आग ...और पढ़ें

    पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जासं, गजरौला। थाना नैगावां सादात के गांव मिठनपुर निवासी रामसाई की बेटी रूबीना की शादी चार साल पहले गांव करमल्लीपुर में आबाद अली के साथ हुई थी।

    लोगों ने बमुश्किल बचाया 

    आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 13 जुलाई की शाम को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जान से मारने की मंशा से उसे कमरे में बंद कर आग लगा दी। चीख-पुकार होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे बचाया।

    मामले की जानकारी मिलने पर मायके के लोग भी आ गए। ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। मायके वालों ने हंगामा करते हुए विवाहिता को किसी तरह बचाया। इसके बाद थाने में पहुंच गए। प्रकरण की तहरीर थाने में देते हुए विवाहिता को अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें : UP News: 'कमिश्नरी की तर्ज पर पुलिसिंग में भी होगा बदलाव', शामली एसपी राम सेवक ने बताई प्राथमिकताएं