यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमरोहा में तेंदुआ की दहशत; खेत में काम कर रहे किशाेर पर किया हमला, जंगल में खींचकर ले जा रहा था तभी...
Amroha News In Hindi Today तेंदुआ ने किशोर पर हमला कर घायल किया। ग्रामीणों ने घायल शिवा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तेंदुआ के पंजे शिवा के कंधे क ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रामीणों ने तेंदुआ को भगा कर किशोर को बचाया
- नौगावां सादात के गांव अलीपुर कलां की घटना
जागरण संवाददाता, अमरोहा। खेत पर काम कर रहे किशोर पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने तेंदुआ पर हमला कर किशोर को बचाया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैली है। वन विभाग को सूचना दे दी है।
घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां के जंगल की है। यहां पर किसान महेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके खेतों में काम करने के लिए हसनपुर के गांव रुखालू निवासी प्रेमपाल सिंह आते हैं। शनिवार को वह नहीं आए थे। लिहाजा उनका 15 वर्षीय बेटा शिवा खेत पर काम करने चला गया। लगभग 10 बजे तेंदुआ ने शिवा पर हमला कर दिया। उसे खींच कर ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरांती, फावड़ा व लाठियों से तेंदुआ पर हमला कर दिया।
जंगल में भाग गया तेंदुआ
खुद को घिरता देख तेंदुआ शिवा को छोड़ कर जंगल में फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महीना से तेंदुआ लगातार देखा जा रहा था। वन विभाग को भी कई बार सूचना दी गई थी। परंतु गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया था। जिसके चलते आज यह घटना हो गई।
ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में चला बुलडोजर तो कांप गए व्यापारी, कब्जा करने वालों से हुई तीखी बहस तो निगम ने नहीं दिया सामान
डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव में टीम भेजी गई है। जल्दी ही पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।