विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरोहा में तेंदुओं का आतंक, सड़क पद जोड़ा देखकर दहशत में आए गांव वाले; मांस खाता देखकर महिला हुई बेहोश

Published: Sun, 08 Sep 2024 03:58 PM (IST)

Leopard In Amroha Update News In Hindi अमरोहा में तेंदुओं का आतंक जारी है। रजबपुर में तेंदुओं का जोड़ा देखा ...और पढ़ें

Amroha News: तेंदुआ का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
Amroha News: तेंदुआ का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. रजबपुर में सड़क पार करते दिखाई दिया तेंदुआ का जोड़ा
  2. तेंदुआ को मांस खाता देख बेहोश हुई महिला

जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले में तेंदुआ लगातार दहशत फैला रहा है। प्रतिदिन जंगलों में तेंदुआ देखा जा रहा है। जंगली जानवरों पर वह हमलावर होकर उनका शिकार कर रहा है। रजबपुर में तेंदुआ का जोड़ा दिखाई दिया है, जिसकी वीडियो भी प्रसारित हो रही है।

डिडौली में तेंदुआ को देख कर महिला बेहोश हो गई। नौगावां सादात में कुत्ते का शिकार कर ले जाता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। वन विभाग लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दे रहा है। तीन स्थान पर पिंजरा लगाया जा चुका है।

पहला मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव मदीपुरा व काफूरपुर के जंगल का है। एक परिवार शुक्रवार रात अमरोहा से एक वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहा था। मदीपुरा व काफूरपुर के जंगल में मंदिर के पास कार पहुंची तो उन्होंने सड़क पार कर रहा तेंदुआ का जोड़ा देखा। कार में सवार महिला ने उनकी वीडियो बना ली। बाद में तेंदुआ का जोड़ा गन्ना का खेत में चला गया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

वहीं दूसरा मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी का है। शुक्रवार रात गांव में अनवर के घर लगे सीसीटीवी में तेंदुआ की वीडियो कैद हुई है। जिसमें तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबा कर ले जाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो रात 10 बजे की है। शनिवार सुबह लोगों ने फुटेज देखे तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह में चार बार तेंदुआ देखा गया है। गांव के लोग एकत्र होकर जंगल में खेतों पर काम करने के लिए जा रहे हैं।

तेंदुआ देखकर महिला बेहोश

उधर तीसरा मामला डिडौली के गांव जंगल में स्थित पूरनपुर झील का है। शनिवार सुबह गांव निवासी किसान राजवीर सिंह अपनी पत्नी सर्वेश देवी के साथ खेत पर चारा काटने गए थे। उनका खेत मंदिर के लगभग 300 मीटर की दूरी पर है। राजवीर सिंह काटा हुआ चारा बुग्गी में डालने चले गए तथा सर्वेश देवी पड़ोसी हरपाल सिंह के खेत की तरफ गई तो वहां उन्होंने तेंदुआ देखा। तेंदुआ ने गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया था तथा बैठ कर उसका मांस खा रहा था। जिसे देख कर सर्वेश देवी बेहोश हो गई।

पत्नी को उठाकर ले गए गांव

वापस खेत पर पहुंचे राजवीर सिंह ने पत्नी को बेहोशी की हालत में देखा तो वहां पहुंचे। उन्होंने भी तेंदुआ देखा। किसी तरह से वह सर्वेश देवी का उठा कर गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर गांव के लोग जंगल में पहुंचे तथा तेंदुआ को तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई थी।

जिले में तेंदुआ लगातार विचरण कर रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की जरुरत है। तीन जगह पिंजरा लगाया जा चुका है। परंतु तेंदुआ पकड़ में नहींं आ रहा है। जल्दी ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाएगा। एसपी सिंह, डीएफओ।

अमानगढ़ टाईगर रिजर्व की वजह से बढ़ रहे तेंदुआ

डीएफओ एसपी सिंह बताते हैं कि पिछले छह महीना में जिले में तेंदुआ की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यह तो स्पष्ट है कि तेंदुआ की संख्या कई है। जोड़ा के साथ भी उनके शावक भी हैं। जिले में तेंदुआ की संख्या बढ़ने के पीछे पड़ोसी जिले में टाईगर रिजर्व का होना है। बताया कि अमरोहा जिले की सीमा से सटे बिजनौर जनपद में अमानगढ़ टाईगर रिजर्व है। साथ ही हस्तिनापुर सेंचुरी भी जिले में है। वहां से निकल कर तेंदुआ मैदानी क्षेत्र में आ रहे हैं।

पूर्व में मंडी धनौरा व हसनपुर में कर चुके हैं हमले

तेंदुआ अभी तक नौगावां सादात व जोया क्षेत्र में जंगली जानवरों को ही निवाला बना रहे हैं। परंतु अब से पहले मंडी धनौरा व हसनपुर क्षेत्र में लोगों पर भी हमलावर हो चुके हैं। कई लोगों को घायल किया है। जिसके चलते लोग खेतों पर काम करने से कतरा रहे हैं। रात में खेतों पर जाना दुश्वारी भरा है। दिन में भी एकत्र होकर खेतों पर जाकर काम कर रहे हैं। जिलेभर में लोगों में तेंदुआ की दहशत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।