Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोहब्बत के अफसाने... जैनब बनीं जाह्नवी ने चुपचाप लिए सात फेरे, सिपाही पुष्पेंद्र ने एलान से पहना सेहरा

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 11:54 AM (IST)

    कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र और जैनब की प्रेम कहानी ने एक अनोखा मोड़ ले लिया है। दोनों ने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है। पुष्पेंद्र ने अपना नाम रेहान रख लिय ...और पढ़ें

    अमरोहा में सिपाही की शादी चर्चा का विषय बनी है।
    अमरोहा में सिपाही की शादी चर्चा का विषय बनी है।

    HighLights

    1. प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी की शिकायत पर एसपी ने निलंबित कर दिया था मथुरा निवासी सिपाही
    2. दिसंबर में आर्य समाज मंदिर में किया विवाह, अब शनिवार को किया निकाह

    संवाद सूत्र, जागरण, जोया। कस्बा चौकी पर तैनाती के दौरान सिपाही पुष्पेंद्र कुमार का प्रेम-प्रसंग जैनब से शुरू हुआ तो उसने अपना नाम रेहान बताया। बाद में सिपाही ने किनारा किया तो युवती ने कार्रवाई की चेतावनी दी। मामला अफसरों तक पहुंचा था।

    सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। परंतु अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जैनब पहले खुद को जाह्नवी आर्य बनकर पुष्पेंद्र के साथ आर्य समाज मंदिर में फेरे ले चुकी है तो अब पुष्पेंद्र रेहान बनकर बरात लेकर आ गया। जबकि शनिवार रात दोनों का निकाह हो गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस आरोपित दूल्हा को उठा कर साथ ले गई। मामला कस्बा के मुहल्ला सईदाबाद का है।

    मूल रूप से मथुरा जनपद के थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव भाहई निवासी 2021 बैच के सिपाही पुष्पेंद्र सिंह की तैनाती 2024 में जोया पुलिस चौकी पर थी। इस दौरान मुहल्ले की रहने वाली जैनब से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। पुष्पेंद्र ने अपना नाम रेहान बताया था। दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा तथा एक दूसरे से शादी का वादा कर लिया। परंतु जब जैनब को पता चला कि वह मुसलमान नहीं है तो उसने विरोध किया। पुष्पेंद्र भी पीछे हट गया तो जैनब ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

    आरोपित सिपाही पुष्पेंद्र उर्फ रेहान l

    सिपाही को किया था सस्पेंड

    मामला तत्कालीन एसपी कुंवर अनुपम सिंह संज्ञान में आया था तो उन्होंने सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में पुष्पेंद्र ने युवती के स्वजन को समझा कर शादी करने का वादा कर लिया था। जिसके चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। इस क्रम में पुष्पेंद्र ने प्रेमिका से शादी करने का वादा पूरा करने की शुरुआत की। प्रेमी के कहने पर जैनब उसके साथ अमरोहा के आर्य समाज मंदिर पहुंची तथा 25 नवंबर 2024 को मतांतरण कर लिया। वह जैनब ने जाह्नवी आर्य बन गई।

    खबरें और भी

    शनिवार को फिर से हुआ कार्यक्रम

    तीन दिसंबर 2024 को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब उसके बाद जैनब उर्फ जाह्नवी के कहने पर पुष्पेंद्र ने भी अपना मतांतरण किया तथा रेहान बन गया। शनिवार को बकायदा मेहंदी का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें जैनब के रिश्तेदार ने दोनों का निकाह कराया। जबकि आज (रविवार) को वह दुल्हन को विदा करने के लिए दोस्तों के साथ बरात लेकर जोया पहुंच गया।

    ये भी पढ़ेंः Route Divert: दो दिन भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री, कई रास्ते ट्रैफिक पुलिस ने किए डायवर्ट; देखें बदली व्यवस्था

    पुलिस सिपाही को साथ लेकर काेतवाली पहुंची

    हालांकि इस शादी में उसके स्वजन शामिल नहीं हुए हैं। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित सिपाही को अपने साथ ले गई। इसके बाद दुल्हन व उसकी मां देर रात कोतवाली भी पहुंची थी। परंतु उन्हें आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वह वापस लौट गई।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: भीमनगरी का उद्घाटन सीएम के हाथों से, मंच से PDA की धार कुंद करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    मोहल्ले के लोगों ने किया शादी से किनारा

    पहले तो मुहल्ले के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जैनब की शादी दूसरे धर्म के युवक से साथ हो रही है। क्योंकि कार्ड पर उसका नाम रेहान छपा था। परंतु रविवार को जब लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने शादी से किनारा कर लिया।