विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले में ही मिलेगी ऑक्सीजन की सप्लाई, लाइसेंस जारी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 23 Apr 2021 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:28 PM (IST)

अमरोहा कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की जान भी जा रही है।

जिले में ही मिलेगी ऑक्सीजन की सप्लाई, लाइसेंस जारी
जिले में ही मिलेगी ऑक्सीजन की सप्लाई, लाइसेंस जारी

अमरोहा: कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की जान भी जा रही हैं। जनपद में भी ऑक्सीजन की डिमांड है। ऐसे में प्रशासन ने आनन-फानन में ऑक्सीजन की सप्लाई का जनपद में एक लाइसेंस जारी किया है। गोदाम पर अभी 40 सिलेंडर मौजूद हैं लेकिन, लगातार किल्लत बनी है। देखते हुए डीएम ने गोदाम संचालक को 100 सिलेंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण की निगरानी की जाएगी।

प्रदेश भर में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर हा-हाकार मचा है। ऐसे में जनपद में भी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं थे। न ही कोई लाइसेंसधारक था। इधर-उधर से जुगाड़ कर आपूर्ति की जा रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने शहर के मोहल्ला तकिया मोतीशाह के रहने वाले सरताज आलम को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस जारी किया है। उनका मोहल्ले में हिन्द गैस स्टोर के नाम से गोदाम है। अभी उनके पास 50 सिलेंडर की व्यवस्था है। 40 सिलेंडर गोदाम में रखे हैं। इनकी सप्लाई डीएम की अनुमति के बाद ही अस्पतालों को दी जाएगी। लाइसेंसधारक को जिलाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा सिलेंडरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल, अभी गोदाम स्वामी मुरादाबाद जनपद से गैस सिलेंडर लेकर आ रहे हैं। वहां भी स्थिति बिगड़ रही है। सिलेंडर की किल्लत हो गई है। पहले जनपद में चोरी-छिपे ऑक्सीजन के सिलेंडरों की बिक्री हो रही थी लेकिन, कोरोना में ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए एक फार्मासिस्ट को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति का लाइसेंस जारी किया गया है। सिलेंडरों की स्थिति पर जिलाधिकारी पूरी नजर रखे हैं। अभी गोदाम में 40 सिलेंडर मौजूद हैं। अन्य की व्यवस्था की जा रही है।

राजेश कुमार यादव, औषधि निरीक्षक।