Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थाने में SP अमित कुमार आनंद ने खुलवाई पुलिसकर्मियों से इंसास राइफल... कांवड़ यात्रा से पहले किया गजरौला स्टेशन का दौरा

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 08:12 AM (IST)

    Amroha News एसपी अमित कुमार आनंद ने गजरौला थाने का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हवालात भोजनालय बैरिक शस्त्रागार महिला हेल्प डेस ...और पढ़ें

    थाने में खड़े वाहनों को देखकर प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह से जानकारी करते एसपी अमित कुमार आनंद। सौ. पुलिस
    थाने में खड़े वाहनों को देखकर प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह से जानकारी करते एसपी अमित कुमार आनंद। सौ. पुलिस

    HighLights

    1. हवालात, भोजनालय, बैरिक, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण
    2. मिलजुल कर मनाएं पर्व, पुलिस का करें सहयोग
    3. एसपी ने टटोली गजरौला थाने में व्यवस्थाओं की नब्ज

    जागरण संवाददाता, गजरौला। Amroha News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। यहां पर कई घंटे तक रहकर सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और जानकारी भी जुटाई। इस दौरान उन्होंने बेहतरी के लिए निर्देश भी दिए हैं।

    मंगलवार को एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण किया गया। फिर थाना कार्यालय/परिसर, हवालात, भोजनालय, बैरिक, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाने की राजकीय सम्पत्ति व अभिलेख आदि को चेक किया गया। अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख-रखाव को दुरस्त करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।

    थाना में अपराधियों की सूची भी देखी

    मालखाने में रखे शस्त्रों, दंगा नियंत्रण उपकरणों की साफ सफाई व रख रखाव का जायजा लिया व थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। अपराधियों की सूची भी देखी। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाने में स्थापित किए गये सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण कर लाइव फीड को चेक किया गया।

    पुलिसकर्मियों को कराया शस्त्र का अभ्यास

    पुलिसकर्मियों को शस्त्र परीक्षण/शस्त्राभ्यास कराया गया। इंसास राइफल व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया, शस्त्र खोलने व बंद करने का अभ्यास कराया गया। इस निरीक्षण के लिए थाना पूरी तरह से सजा हुआ था।

    खबरें और भी

    कांवड़ यात्रा से पहले थाना परिसर में बैठक।

    मिलजुल कर मनाएं पर्व, पुलिस का करें सहयोग

    आगामी कांवड़ यात्रा व रमजान के मद्देनजर नगर कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के सभी धर्म के लोगों के साथ पुलिस ने वार्ता की। कहा कि सभी पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए मिलजुल कर रहें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। मंगलवार शाम आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने कहा कि जिस प्रकार सभी लोगों ने मिलकर शब-ए-बरात का पर्व संपन्न कराया है उसी प्रकार से आगामी शिवरात्रि व रमजान को भी संपन्न कराएं। शहर के लोग मिलजुल कर रहें तथा एक दूसरे के धार्मिक पर्व का सम्मान करते हुए सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: 20 को पश्चिमी यूपी में बारिश और कई जिलों में गिर सकती है बिजली! देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

    ये भी पढ़ेंः कैसा है गंगा का जल... एनजीटी की सुनवाई के दौरान सामने आई रिपोर्ट, जल निगम के अफसरों की बोलती बंद

    कांवड़ यात्रा में सहयोग करें

    पंकज तोमर ने कहा कि आगामी शिवरात्रि के दौरान कांवड़ यात्रा में सहयोग करें। कोई नई परंपरा न डालें। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में हाजी खुर्शीद अनवर, फहीम शाहनवाज, कमर नकवी, यासिर अंसारी, विशाल गोयल, आमिर आफताब सैफी, खुर्शीद हैदर जैदी, चंदन नकवी, रोहित अग्रवाल, अजय सैनी, सुबोध रस्तोगी, दिवेश कुमार तथा मस्जिदों के इमाम व मंदिरों के पुजारी भी मौजूद रहे।