तिगरी गंगा मेला: इस बार तंबू लगाने के लिए मिलेगी भरपूर जगह, कांकाठेर तक बढ़ाया गया मेले का दायरा
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ...और पढ़ें

तिगरी मेला
HighLights
सड़कों की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने का काम तेज, ट्रैक्टरों से रास्ते किए जा रहे समतल
संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गंगा के पावन तट पर लगने वाले इस आस्था के मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार मेला क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है।
सेक्टर-10 के आगे दूर तक फैली रेतीली जमीन पर श्रद्धालुओं को तंबू लगाने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। श्रद्धालुओं की पसंद को देखते हुए इस क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।
गंगा किनारे रेतीली जमीन पर तंबू लगाकर श्रद्धालु कल्पवास और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। इस बार मेले का दायरा पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक बढ़ाया जा रहा है।
इसका विस्तार कांकाठेर के नजदीक तक पहुंच गया है। मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए इस बार सड़कों का निर्माण अधिक लंबाई और चौड़ाई में कराया जा रहा है। ट्रैक्टरों की मदद से रास्तों को समतल करने का काम लगातार जारी है।
इससे श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में पहुंचने और अपने तंबुओं तक जाने में सहूलियत मिलेगी। मेला क्षेत्र का दायरा बढ़ने के कारण आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
श्रद्धालुओं को रास्तों और प्रमुख स्थानों की पहचान कराने के लिए सदर चौराहे पर निशान के रूप में झंडियां भी लगाई गई हैं। इनकी मदद से सड़कों के निर्माण और मेला क्षेत्र में रास्तों की पहचान करने में आसानी होगी।
तिगरी गंगा मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार मेला क्षेत्र में सड़कों, तंबू लगाने के स्थानों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को तैयार किया जा रहा है।
अधिकारियों की ओर से भी समय-समय पर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- Tigri Mela 2026: VIP रोड बनकर तैयार, श्रद्धालुओं के लिए 10 बेड का अस्पताल और 35 डॉक्टर रहेंगे तैनात
यह भी पढ़ें- तिगरी गंगा मेला: 40 लाख श्रद्धालुओं का लगेगा जमघट, लागू रहेगी वीआईपी प्रोटोकाल व्यवस्था
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।