विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amroha; शादी के दो साल बाद खुला राज तो पति ने पहली पत्नी को दिया तीन तलाक, पांच बच्चों का पिता है आरोपित

Published: Sat, 15 Jun 2024 01:50 PM (GMT+05:30)

Amroha News In Hindi Today शादी के बाद दूसरी पत्नी को पड़ोस में रख रहा था पति। पड़ोस में रह ...और पढ़ें

Amroha News: पड़ोस में रह रही थी दूसरी पत्नी, राज खुला तो पहली को दिया तलाक। सांकेतिक तस्वीर।
Amroha News: पड़ोस में रह रही थी दूसरी पत्नी, राज खुला तो पहली को दिया तलाक। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पहली शादी के दो साल बाद कर ली थी दूसरी शादी
  2. आरोपित पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, अमरोहा। पहली शादी के दो साल बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी को भी मुहल्ले में ही रखने लगा। दोनों से पांच बच्चे भी हैं। अब पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो विवाद हो गया। लिहाजा पति ने उसे घर से निकाल दिया। अब तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला इकरार नगर निवासी तायरा की शादी 26 जनवरी 2011 को मुरादाबाद जनपद के थाना व कस्बा पाकबड़ा के कैलसा रोड निवासी अब्बास अली के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के परिवार में दो बेटियों ने जन्म लिया।

आरोप है कि तायरा के साथ शादी करने के बाद अब्बास अली ने मुहल्ले की महिला शन्नों से भी निकाह कर लिया। उसे दूसरे मकान में रखने लगा। शन्नों के भी अब्बास अली से तीन बच्चे हुए। अब तक तायरा को पति की दूसरी शादी व तीन बच्चों के बारे में जानकारी नहीं थी।

मारपीट कर घर से निकाला

छह महीना पहले तायरा को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर अब्बास अली ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके में आकर रहने लगी। अब 14 मई 2024 को नौगावां सादात क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी स्थित रिश्तेदारी में एक मौत हो गई थी। वहां तायरा भी गई थी तथा अब्बास अली भी आया था। आरोप है कि दोनों के बीच वहां कहासुनी हो गई तो अब्बास अली ने तायरा को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।

ये भी पढ़ेंः बीजेपी सरकार आते ही आए बुरे दिन; अरबों का साम्राज्य स्थापित कर चुके हैं बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल

ये भी पढ़ेंः UP News: 'सरयू में जिसने खून बहाया, उनकी जीत हो गई', अयोध्या में भाजपा की हार पर छलका उन्नाव के सांसद का दर्द

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में अब्बास अली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।