Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच अचानक बदलेगा मौसम, 28 से 30 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

    अमरोहा में 28 से 30 मई तक तेज आंधी, तूफान, वर्षा और वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग और आपदा कार्यालय ने अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी ने ...और पढ़ें

    तेज धूप के बीच मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलते लोग

    तेज धूप के बीच मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलते लोग

    HighLights

    1. आापदा एवं राहत कार्यालय लखनऊ ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज से 30 मई के मध्य तक तेज आंधी, तूफान, वर्षा व मेघगर्जना के साथ वज्रपात होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। जिसके बाद उसने प्रत्येक जिले को अलर्ट किया है और मौसम के बदलने वाले तेवरों को देखते हुए लोगों से सावधानियां बरतने को सुझाव दिए हैं।

    आपदा एवं राहत कार्यालय लखनऊ के जरिए भी बिगड़ते मौसम की संभावना को देखकर एडवाइजरी जारी कर दी है। डीएम डा.नितिन गौड़ ने जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आंधी-तूफान व भारी वर्षा से बचाव के लिए एडवाइजरी का पालन करें। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से बरस रही आग से लोग बेचैन हैं।

    हीट वेव को लेकर प्रशासन लोगों को सतर्क कर चुका है। लेकिन 28 मई यानी आज से 30 मई के बीच तक मौसम के बदलने और आंधी-तूफान, गरज के साथ वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। डीएम ने कहा है कि वज्रपात से पहले परिवार के साथ उसके प्रभाव पर चर्चा करें।

    मौसम पर नजर रखें। बाहर जाने से बचें। बिजली चमकने और आंधी आने पर पेड़ के नीचे से हट जाएं। जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी पक्की छत के नीचे शरण लें। कभी खुले मैदान व खेत में न खड़े हों। तालाब व अन्य जल निकायों से दूर रहें। वाहन पर सफर करने से बचें।

    खबरें और भी

    मौसम के बिगड़ने पर यह एहतियात बरतें

    • जिनके पास स्मार्ट मोबाइल फोन हैं वे सभी दामिनी एप डाउनलोड करें व उससे प्राप्त सूचनाओं का पालन करें और अपने आस-पास के लोगों तक पहुंचाएं।
    • कंप्यूटर, लैपटाप, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, कूलर, एयर कंडीशनर एवं अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दें।
    • दरवाजे, खिड़कियाँ, धातु की बाल्टी और नल इत्यादि से दूर रहें।
    • साइकिल, मोटरसाइकिल या कृषि वाहन इत्यादि बिजली को आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए इनसे उतर जाएं अथवा दूर रहें।
    • तूफान के दौरान, अपने वाहन में तब तक बने रहें जब तक कि मदद न आ जाए या तूफान गुजर न जाए।
    • अगर कोई व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आ गया है तो, तुरंत 108 पर काल करें और पीड़ित को अस्पताल ले जाएं।
    • आग लगने की स्थिति में 112 या 101 पर काल करें।
    • आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से संबंधित शिकायत व सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधक प्राधिकरण केे टोल फ्री नम्बर- 1077, 05922-252100, 252800 पर संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा: सहेली के बंद घर में छात्रा से की थी दरिंदगी, अब सैफ अली को कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा