Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amroha Crime : किराये पर रहने को दिया कमरा तो पौत्री पर ही गलत नजर रखने लगा युवक, विरोध करने पर दिनदहाड़े गोलियों से भूना

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 08:21 PM (IST)

    UP News in Hindi आरोप है कि वह घर पर रहकर उनकी पौत्री पर गलत नजर रखता था। इसका प्रापर्टी डीलर विरोध करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने आरोपित को कमरा खाल ...और पढ़ें

    भीड़ के दौड़ाने पर तमंचा लेकर पुलिस चौकी पहुंचा हत्यारोपित
    भीड़ के दौड़ाने पर तमंचा लेकर पुलिस चौकी पहुंचा हत्यारोपित

    जागरण संवाददाता, गजरौला (अमरोहा) पौत्री पर गलत नजर रखने का विरोध करने पर कस्बे के प्रापर्टी डीलर की औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी के पीछे दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद भीड़ ने हत्यारोपित को पकड़ने का प्रयास किया, वह भागकर चौपला पुलिस चौकी पर पहुंच गया। पुलिस ने हत्यारोपित को तमंचा समेत हिरासत में ले लिया है।

    50 वर्षीय प्रापर्टी डीलर कस्बे में पत्नी व पौत्री के साथ रहते हैं। प्लाट व मकान खरीदने-बेचने का काम करते थे। बेटा अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में ई रिक्शा चलाता है। प्रापर्टी डीलर के मकान में बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव उमरा बुजुर्ग निवासी अर्जुन पांच महीने से किराए पर रह रहा था। उसने एक-डेढ़ महीने शहर की फैक्ट्री में काम किया। फिर बिना काम किए ही रहने लगा।

    पौत्री पर रखने लगा था गंदी नजर 

    आरोप है कि वह घर पर रहकर उनकी पौत्री पर गलत नजर रखता था। इसका प्रापर्टी डीलर विरोध करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने आरोपित को कमरा खाली करने के लिए कहा दिया।

    इसी बात को लेकर अर्जुन ने उनकी हत्या करने की योजना बनाई। सोमवार दोपहर प्रापर्टी डीलर बाइक से औद्योगिक पुलिस चौकी के पीछे जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आए अर्जुन ने तमंचे से पहले उनकी कमर में गोली मार दी। वह सड़क पर गिर गए तो दूसरी गोली सटाकर मुंह पर मारी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    खबरें और भी

    बचने के लिए पहुंच गया पुलिस चौकी 

    फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर चौपला पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रापर्टी डीलर के स्वजन भी घटनास्थल पर आ गए हैं।

    सीओ स्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ आरोपित को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। प्रापर्टी डीलर हत्यारोपित के साथ टोकाटाकी करते थे और कमरा खाली करने का दबाव भी बना रहे थे। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी।