Weather Today: अमरोहा में आज से तीन दिन तक आंधी-तूफान और बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
अमरोहा में तापमान गिरने के बावजूद भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक आंधी ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवादाता, अमरोहा। शु्क्रवार को तापमान गिरने के बावजूद पूरे दिन भीषण गर्मी में लोगों के होश पाख्ता हो गए। दोपहर में चिलचिलाती धूप में लोगों की अपने घरों से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। लोग जरूरी काम से छाता लगाकर निकले। शाम को सूरज छुपने पर गर्मी से राहत मिली। आज से लगातार तीन दिन तक वर्षा होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।
तापमान गिरने के बावजूद भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल
नौतपा शुरू होने से लगातार तापमान गिरता ही जा रहा है। लेकिन फिर भी भीषण गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद धीरे-धीर घटने लगा। गुरुवार को भी न्यूनतम 29.7 तथा अधिकतम 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया था, लेकिन शुक्रवार को यह गिरकर न्यूनतम 26.2 तथा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। बावजूद इसके सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही थी।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप देखेंगी खूबसूरत ताजमहल, आज आएंगी आगरा; पर्यटकों के लिए बंद नहीं होगा स्मारक
यह भी पढ़ें- PHOTOS: आगरा में 100 KM की रफ्तार से आए तूफान का कहर, एक की मौत; शहर में भारी तबाही
भीषण गर्मी में उनके होश पाख्ता हो गए
लोग पसीने में तर नजर आए। दोपहर में गर्मी संग चिल-चिलाती धूप में लोगों का अपने घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। जरूरी काम से लोग अपने मुंह पर कपड़ा लपेटकर व छाता लगाकर निकले। फिर भी भीषण गर्मी में उनके होश पाख्ता हो गए। पेड़ों व तिरपाल के नीचे खड़े होकर अपना पसीना सुखाते नजर आए। शाम को सूरज छुप जाने पर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से लगातार तीन दिन तक आंधी तूफान संग वर्षा होने का अनुमान है।