Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Danish Ali MP: कौन हैं कुंवर दान‍िश अली, जि‍न्‍हें भाजपा सांसद बिधूड़ी ने कहा 'आतंकवादी' और...

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 03:27 PM (IST)

    दान‍िश अली 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी (सपा से गठबंधन) के रूप में अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वह भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर से 6 ...और पढ़ें

    कुंवर दानिश अली अमरोहा से सांसद हैं। फोटो सोर्स- सोशल मीड‍िया
    कुंवर दानिश अली अमरोहा से सांसद हैं। फोटो सोर्स- सोशल मीड‍िया

    अमरोहा, जागरण संवाददाता। Kunwar Danish Ali : भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर हंगामा मच गया है। रमेश बिधूड़ी की सदस्यता रद्द क‍िए जाने की मांग की जा रही है। ज‍िन सांसद दान‍िश अली को बिधूड़ी ने अपशब्‍द कहे, आइए उनके बारे में जानते हैं।

    कौन हैं दान‍िश अली?

    कुंवर दानिश अली अमरोहा से सांसद हैं। उनका जन्‍म 10 अप्रैल 1975 को हुआ था। वह हापुड़ के गांव भंडा पट्टी के रहने वाले हैं। दान‍िश अली ने बीएससी (आनर्स), एमए (पॉलिटिकल साइंस) की पढ़ाई की है।

    बसपा प्रत्‍याशी के रूप में अमरोहा लोकसभी क्षेत्र से हास‍िल की थी जीत

    दान‍िश अली 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी (सपा से गठबंधन) के रूप में अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वह भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर से 63 हजार वोटों से जीते थे। दान‍िश अली की ग‍िनती पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के करीबियों में होती है।

    यह भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri: 'ओ उग्रवादी...', BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को कहा आतंकवादी; ओम बिरला ने चेताया

    रमेश बिधूड़ी ने क्‍या कहा?

    संसद के विशेष सत्र में विभिन्न चर्चाओं के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर बहस हुई। इस बीच बीते दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर जब चर्चा हो रही थी तो भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर हंगामा मच गया। बिधूड़ी ने कहा क‍ि पीएम को क्रेडिट देना ही होगा, क्योंकि उन्होंने काम किया है। इस बीच सांसद दानिश की आवाज सुनते ही बिधूड़ी भड़क गए और उन्हें उग्रवादी और आतंकवादी तक कह डाला।

    खबरें और भी

    दान‍िश अली बोले- रातभर सो नहीं पाया

    रमेश बिधूड़ी के विवादास्पद बयान के बाद बसपा सांसद दानिश अली ने एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा, "देश में हो क्या रहा है... रूह भी कांप जाती है... रातभर सो नहीं पाया, दिमाग की नस भी फटने को तैयार है मेरी।"