विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्ती होने पर खाने लगे जीने-मरने की कसम, दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग उठाया ऐसा कदम कि पति भी रह गया दंग

Published: Thu, 02 Oct 2025 06:15 PM (IST)

जनपद ज्योतिबाफुले नगर के बछरायूं में इंटरनेट मीडिया पर हुए प्यार के चलते एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ ...और पढ़ें

फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां।
फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां।

HighLights

  1. महिला फेसबुक प्रेमी के साथ फरार |
  2. पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत |
  3. किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार |

संवाद सूत्र, बछरायूं। इंटरनेट मीडिया पर उपजे प्रेम के चलते एक गांव निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने थाने में कार्रवाई को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।

इस दौरान पास में ही रहने वाली एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया था दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी हुए। करीब दो माह पहले महिला की फेसबुक पर एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। फोन पर बातचीत होने पर दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।

सोमवार को महिला अपने फेसबुक प्रेमी के साथ गांव से चली गई। इसकी जानकारी पति को लगी उसने अपनी पत्नी को बरामद करने के लिए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की गुमशुदा की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

पतेई खादर के रहरा थाना क्षेत्र के गांव में रात में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया लेकिन, वह बाद में छूट कर भाग गया। घटना एक अक्टूबर की रात एक बजे की है।

गांव निवासी एक युवक एक किसान के घर में घुस गया तथा कमरे में सो रही किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान किशोरी की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए और घर से निकलकर भागते हुए आरोपित को पकड़ लिया। हालांकि, वह बाद में छूटकर भाग गया।

किशोरी के स्वजन ने आरोपित के घर पहुंच कर शिकायत की तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपित पिंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार देवर-भाभी को रौंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।