Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Auraiya News: Live in में रह रही किशोरी की मौत, शव को Boyfriend ने जलाया, पुलिस चिता से उठा ले गई, जानें पूरा मामला

    By vivek sikarwar Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sun, 20 Jul 2025 03:53 PM (IST)

    Auraiya News लिव इन रिलेशनशिप में रह रही किशोरी की अचानक मौत हो गई। प्रेमी ने बिना परिवार को बताए ही यमुना नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दि ...और पढ़ें

    लिव इन रिलेशनशिप में रह रही किशोरी की मौत। प्रेमी ने शव का अंतिम संस्कार किया।
    लिव इन रिलेशनशिप में रह रही किशोरी की मौत। प्रेमी ने शव का अंतिम संस्कार किया।

    जागरण संवाददाता, औरैया। प्रेमी के साथ एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही किशोरी की संदिग्ध हालात में सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय में मौत हो गई। प्रेमी शव लेकर गांव पहुंचा। बिना किशोरी के स्वजन का जानकारी दिए प्रेमी लोगों की मदद से शव को यमुना नदी के किनारे ले गया। वहां शव में आग लगा दी।

    स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जलते शव को चिता से निकाल लिया। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्वजन ने बेटी के गर्भपात कराने के दौरान मौत होने का आरोप लगाया है।

    थाना अजीतमल कोतवाली के गांव ततारपुर खुर्द निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी अयाना के गांव नगला बनारस निवासी प्रेमी के साथ करीब एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शनिवार शाम उसकी संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई। उसे सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय में ले जाया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

    प्रेमी व उसके परिवार के लोग शव गांव ले गए। रविवार सुबह किशोरी के स्वजन को बिना जानकारी दिए अयाना के गांव बटपुरा महेवा से निकली यमुना नदी के ​किनारे शव काे ले गए। वहां उसे आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे मृतका के स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्वजन ने नाबालिग बेटी का गर्भपात करवाए जाने के दौरान मौत होने का आरोप लगाया।

    इधर, प्रेमी व उसके परिवार के लोगों ने चिता में आग लगा दी। हालांकि सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जलती चिता ने शव को निकाल लिया। आग से शव करीब 10 फीसदी झुलस चुका था।

    खबरें और भी

    मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार प्र​तिभा पाल, सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ एमपी सिंह ने बताया कि किशोरी करीब एक साल से प्रेमी के सा​थ लिव ​इन रिलेशन​शिप में रह रही थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।