75 साल के बुजुर्ग से 30 साल की ब्लॉगर रानी ने शादी करने से किया इनकार, बोली- पति लौट आए, अब उन्हीं के साथ रहूंगी
औरैया में 75 वर्षीय रामसुग्गर और 30 वर्षीय ब्लॉगर रानी की शादी की चर्चाओं में नया मोड़ आ गया है। ...और पढ़ें
-1792750981879_m.webp)
75 साल के बुजुर्ग से 30 साल की ब्लॉगर रानी ने शादी करने से किया इनकार।
HighLights
रानी ने रामसुग्गर से शादी करने से किया इनकार।
रानी ने कहा उनके पति वापस आ गए हैं।
औरैया में शादी की चर्चाओं ने लिया नया मोड़।
जागरण संवाददाता, औरैया। औरैया जिले में 75 वर्षीय रामसुग्गर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं में अब नया मोड़ आ गया है। शादी की तैयारी और सगाई की खबरों के बीच रानी ने अपना फैसला बदलते हुए रामसुग्गर से शादी करने से इनकार कर दिया है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में रानी अपने पति के वापस लौटने की बात कहते हुए उनके साथ रहने की इच्छा जताती नजर आ रही हैं। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी रामसुग्गर और सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी रानी की नजदीकियां पिछले करीब दो वर्षों में बढ़ी थीं। बताया गया कि रानी रामसुग्गर के घर आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई।
इसके बाद दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई होने की खबर भी सामने आई थी। इस घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
अब प्रसारित वीडियो में रानी कहती नजर आ रही हैं कि उनके पति वापस आ गए हैं। वह अब किसी अन्य व्यक्ति से शादी नहीं करेंगी और अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं। उनके इस कथित बयान के बाद रामसुग्गर के साथ शादी की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि कहीं शादी का यह घटनाक्रम इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता और पहचान हासिल करने के लिए तो नहीं था। हालांकि, इस तरह की चर्चाओं और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रानी की बेटी राधा भी यूट्यूबर बताई जाती हैं। फिलहाल रानी के बदले फैसले और पति के लौटने के दावे के बाद मामला फिर सुर्खियों में है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।