Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ...और कर लो स्टंट! हाईवे पर गेट खोल चलती कार नचाने का Video Viral, 20 हजार का चालान, रजिस्ट्रेशन भी होगा निरस्त

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:01 PM (IST)

    कानपुर-इटावा हाईवे पर एक युवक चलती कार का गेट खोलकर और बिना हाथ स्टीयरिंग चलाकर स्टंट करता दिखा। वीडियो वायरल होने पर यातायात विभाग ने संज्ञान लिया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन आयल के पास का बताया जा रहा है प्रचलित वीडियो

    2. खुले गेट और बिना हाथ स्टीयरिंग चलाकर जान जोखिम में डाली।

    3. यातायात विभाग ने कार के रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी

    जागरण संवाददाता, औरैया। पुलिस व परिवहन विभाग के कड़े रुख के बावजूद युवाओं के सिर से स्टंट का भूत नहीं उतर रहा है। स्टंटबाजी कर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करते नजर आते हैं। रविवार को भी कानपुर-इटावा हाईवे पर स्टंट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ। लेकिन इस बार ये स्टंट युवा को भारी पड़ गया।

    वायरल हो रहे वीडियो में युवक चलती कार गेट खोलकर नचाते हुए दिखाई दे रहा है। स्टीयरिंग को बिना हाथों से पकड़े कार चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो इंडियन आयल के पास का बताया जा रहा है। यातायात विभाग ने स्टंट सहित चार धाराओं में कार का 20,500 रुपये का चालान किया है।

    कार इनके नाम से रजिस्टर्ड

    यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित वीडियो का संज्ञान लेकर छानबीन की गई। कार योगेंद्र सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी ब्रह्मनगर सैनिक कालोनी के नाम पंजीकृत है। वीडियो में युवक कार का गेट खोलकर आड़ी-तिरछी चलाते दिखाई पड़ रहा है। जिससे दूसरे वाहन चालकों को भी खतरा हो सकता है। यातायात नियमों के उल्लंघन में संबंधित कार का 20,500 रुपये का चालान किया है। जिसमें स्टंट, वायु प्रदूषण, बिना सीट बेल्ट वाहन संचालित करने सहित चार धाराओं में चालान काटे गए है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन के रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी परिवहन विभाग को प्रेषित की जा रही है।


    कानपुर-इटावा हाईवे पर कुछ बड़ी कार्रवाई

    • सितंबर 2025 में स्कार्पियो से स्टंटबाजी में चालक का लाइसेंस निरस्त कर 15,500 रुपये का चालान हुआ था।
    • जनवरी 2026 में कार सवारों ने स्टंटबाजी की थी। 40 हजार रुपये का चालान किया गया था।
    • जनवरी 2026 में वीडियो बनाने के लिए तेज रफ्तार आडी कार में स्टंट करने वाली युवती पर 32,500 रुपये और अलग-अलग मामलों में 40,000 रुपये तक के भारी जुर्माने (चालान) किए गए थे।

    खबरें और भी