औरैया दिलदहला देने वाली घटना, नशे में पिता ने किशोर बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपित गिरफ्तार
औरैया के सहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशेबाज पिता उनमेद ...और पढ़ें
-1790072543148_m.webp)
HighLights
नशेबाज पिता ने 15 वर्षीय बेटे रिशू को पीट-पीटकर मारा
औरैया के पुर्वा सोमवंशी गांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना
आरोपित पिता उनमेद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जागरण संवाददाता, औरैया। सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा सोमवंशी गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने की घटना सामने आई, जहां एक नशेबाज पिता पर अपने 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। किशोर की पहचान रिशू के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपित पिता उनमेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उनमेद सिंह ने अपने बेटे रिशू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद रिशू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
सीओ पी. पुनीत मिश्र ने बताया कि आरोपित ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की गई। दोपहर करीब 12 बजे उसे गांव के पास से ही पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
