औरैया में कानपुर इटावा हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर ने पुलिस जीप समेत 3 वाहनों को मारी टक्कर, SI की मौत, दो पुलिसकर्मी गंभीर
औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन सहित तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आगरा निवासी सब ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप और डंपर। जागरण
HighLights
हादसा कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ, पहुंची कोतवाली पुलिस
हादसे में दो पुलिस कर्मी और ट्रक का चालक गंभीर घायल, डंपर समेत चालक भाग निकला
जागरण संवाददाता, औरैया। यूपी के औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में आगरा निवासी सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी और ट्रक चालक गंभीर घायल हुए हैं।
कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात करीब 10 बजे खाली तेज रफ्तार डंपर ने मिहौली गांव के सामने न्यू राही होटल के पास खड़े एक ट्रक को टक्कर मार ट्रेलर से टकरा पंक्चर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में आगरा जनपद निवासी सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उन्होंने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। जबकि, हादसे में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर तेजी से भगा चालक भाग निकला।
मिहौली गांव के सामने एक पंक्चर दुकान के बाहर पुलिस की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग गाड़ी संख्या-2 खड़ी थी। वाहन का एक पहिया पंक्चर होने से पुलिस कर्मी उसे ठीक कराने ले गए थे। गाड़ी में आगरा निवासी करीब 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र और कांस्टेबल मनोज कुमार थे। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के पास एक ट्रक खड़ा था। इटावा से कानपुर जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मारी।
बताया गया कि डंपर की खुली दाहिनी खिड़की ट्रक से टकराई। पुलिस के अनुसार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से डंपर था। ट्रक से टकराने के बाद डंपर ने हाईवे पर कंटेनर को टक्कर मारी और पुलिस वाहन से टक्करा गया। हादसे में ट्रक के साथ पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि हादसे में तीनों पुलिस कर्मियों व ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं। जिला संयुक्त
खबरें और भी
चिकित्सालय में सभी को एंबुलेंस से लाया गया। जहां दिनेश सिंह भदौरिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, अन्य का उपचार जारी है। जैसा कि पता चला है कि घायल ट्रक चालक 35 वर्षीय मुनीम पुत्र चांद खान भैया निवासी रिफाइनरी मथुरा जनपद निवासी है। डंपर व उसके चालक की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है।
दूसरी ओर हादसे की वजह से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे कराया गया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। करीब 36 मिनट तक दिक्कत बनी रही।