विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Auraiya Crime: पत्नी की हत्या कर घर में लगाया ताला, ससुर को थमाई चाबी, बोला- 'जाकर देख लो, तुम्हारी बेटी को मार डाला है'

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:45 PM (IST)

औरैया में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और घर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शराब की लत में पति ने पत्नी की हत्या की

  2. आरोपी ने ससुर को चाबी देकर हत्या की बात बताई

  3. पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया

जागरण संवाददाता, औरैया। औरैया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब पीने की लत में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद घर के बाहरी गेट पर ताला डालकर खेत पर अपने ससुर को चाबी देने पहुंच गया। वहां चाबी देते हुए बोला 'जाकर देख लो तुम्हारी बेटी को मार डाला है'। इसके बाद भाग गया। आरोपित पति को पुलिस ने बुधवार भदौरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार 4 सितंबर दोपहर करीब तीन बजे बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में हत्या की वारदात हुई। 35 वर्षीय रेखा देवी कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अचनकापुर गांव निवासी पति प्रमोद कुमार के स्वजन के साथ नहीं रहती थी। तीन बच्चों में 11 वर्षीय युवांश, छह वर्षीय सत्यम और चार साल का अंकित है। पति अपने घर को छोड़ अपनी ससुराल में रह रहा था।

रेखा के पिता तेजराम के अनुसार प्रमोद शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर रेखा के विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद प्रमोद ने रेखा की हत्या कर दी।

घटना के समय रेखा के दो बच्चे गांव में ही अपनी बुआ के घर गए थे, जबकि एक बेटा बाहर खेल रहा था। वारदात के बाद आरोपित बाइक से वहां से भाग निकला। आरोप है कि उसने रेखा की हत्या कर दी। वारदात के समय दो बच्चे गांव में ही अपनी बुआ के घर पर थे, जबकि एक बेटा बाहर खेल रहा था। तीनों को क्या पता था कि वह जब घर आएंगे तो उनकी मां हमेशा के लिए खामोश मिलेगी। हत्याकांड का राजफाश किए जाने को लेकर पुलिस दोपहर 2 बजे के बाद ककोर स्थित जिला मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी।

 

यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें- प्यार, पंचायत और पुलिस...Kanpur में दोगुनी उम्र की शादीशुदा प्रेमिका से इश्क पड़ा भारी, बंधक बना दो दिन जमकर पीटा गया