Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPS Transfer: ताबड़तोड़ एक्शन के बाद चारू निगम का तबादला, तीन को दिलाई फांसी की सजा; आखिर क्यों हैं चर्चा में?

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:12 AM (GMT+05:30)

    IPS चारू निगम का प्रशासन ने मंगलवार को तबादला कर दिया। औरैया की एसपी चारू निगम के कार्यकाल में जिले में कई बड़ी घटनाएं हुईं। उन्होंने दुष्कर्म के तीन ...और पढ़ें

    IPS चारू निगम का तबादला (फोटो क्रेडिट- पुलिस)
    IPS चारू निगम का तबादला (फोटो क्रेडिट- पुलिस)

    जागरण संवाददाता, औरैया। एसपी चारू निगम के 27 माह के कार्यकाल में उन्होंने दुष्कर्म के मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा दिलाई। सराफा व्यापारी से लूटी गई पचास किलोग्राम चांदी को दारोगा के आवास से बरामद करने के बाद चर्चा में आई थीं। इसके अलावा कई बड़ी घटनाओं के बाद खुलासे किए थे। हालांकि एक मुठभेड़ में पुलिस पर सवाल भी खड़े किए गए थे।

    एसपी चारू निगम ने 26 जून वर्ष 2022 में जिले में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद कई बड़ी घटनाएं हुईं। जिनका पुलिस ने खुलासा किया। दिबियापुर, अयाना, बिधूना में मासूमों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे।

    दोषी को दिलाई फांसी की सजा

    पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यही नहीं आरोपितों को पुलिस की बेहतरीन पैरवी के चलते फांसी की सजा भी सुनाई गई। इसमें आयाना में हुई घटना में मजह तीन माह के अंदर की सजा सुनाई गई थी। वहीं बांदा के सराफा व्यापारी मनीष के साथ सदर कोतवाली से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने जून 2022 में 50 किलो चांदी लूट ली थी।

    मामले में पुलिस ने चांदी को कानपुर देहात की पुखरायां चौकी में तैनात चिंतन कौशिक के आवास से बरामद किया था। मामले में निरीक्षक अजय पाल सिंह कठेरिया, दारोगा चिंतन व मुख्य आरक्षी रामशंकर यादव को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद एसपी प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी। इसी प्रकार मार्च 2023 दिबियापुर के गांव कनारपुर से आलोक दुबे के पांच वर्षीय बेटे का घर के बाहर से अपहरण हो गया था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने 24 घंटे में कासगंज से मासूम को बरामद किया। इसके बाद आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी एक माह पहले अछल्दा में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल उठाया था। हालांकि शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। तबादला होने के बाद एसपी चारू निगम ने कहा कि इस जनपद का कार्यकाल यादगार रहा। जनपद के लोगों का भी सहयोग व प्यार मिला।

    इसे भी पढ़ें: यूपी सिपाही भर्ती के अभ्यर्थि‍यों के ल‍िए नया अपडेट, आपत्ति दर्ज कराने की डेट आई सामने; वेबसाइट पर देख सकेंगे आंसर शीट