Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक पड़ा भारी, औरैया में एक शख्स ने गले में डाला सांप तो काटा

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:23 PM (IST)

    अछल्दा में सोशल मीडिया वीडियो बनाने के दौरान एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया, जिससे उसके हाथ-पैर ढीले पड़ गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां एंटी-स् ...और पढ़ें

    सांप लेकर वीडियो बनाता दुकानदार। वीडियो ग्रैब

    सांप लेकर वीडियो बनाता दुकानदार। वीडियो ग्रैब

    संवाद सूत्र, अछल्दा(औरैया)। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सांप के साथ वीडियो बनाने के दौरान उसे सांप ने हाथ में डस लिया, उसके हाथ पैर नीले पड़ गए। जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना अछल्दा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है।


    अछल्दा निवासी 45 वर्षीय रिंकू यादव के पास एक सपेरा सांप लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा था। रिंकू ने वीडियो बनाने के उद्देश्य से सांप को अपने गले में डाल लिया। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। इस पर रिंकू के हाथ-पैर ढीले पड़ गए।


    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। वहां डा. गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) लगाया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर चिकित्सकीय परामर्श के साथ उन्हें घर भेज दिया गया।

    डा. गौरव कुमार ने लोगों से अपील की कि इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सांप या अन्य जंगली एवं जहरीले जीवों के साथ किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

    पू्र्व हो चुकीं इस तरह की घटनाएं, बावजूद सजग नहीं

    • जुलाई 2025 में सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर-भीखमपुर मुहल्ले में युवक को सांप ने डसा था।
    • मार्च 2026 में सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदनगर में एक सेवानिवृत्त फौजी को सांप द्वारा डसे जाने की घटना सामने आई थी। सपेरे द्वारा मजाक-मजाक में फौजी के गले में सांप डालने के कारण यह हादसा हुआ था।

    खबरें और भी