Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सांप और नेवले के बीच हुई जंग, देखने के ल‍िए सड़क पर लग गई लोगों की भीड़; वीड‍ियो वायरल

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 10:31 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के औरैया में बरमूपुर रोड पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सड़क पर अचानक सांप निकलने से यातायात बाधित हो गया। फिर ए ...और पढ़ें

    सांप-नेवला की लड़ाई देखने के ल‍िए बीच सड़क पर रुके वाहन।
    सांप-नेवला की लड़ाई देखने के ल‍िए बीच सड़क पर रुके वाहन।

    जागरण संवाददाता, औरैया। यूपी के औरैया में बरमूपुर रोड पर सांप और नेवले की लड़ाई के 51 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों तरफ का यातायात रुका दिखाई दे रहा है। लोग इस लड़ाई को अपने-अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते हुए द‍िखाई द‍िए। 

    शहर से बरम रोड पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक सांप फन निकाल कर बीच रोड पर अचानक आ गया। उसे देख दोनों तरफ के वाहन खड़े हो गए। कुछ सेकेंड के बाद रोड किनारे झाड़ियों से नेवला निकल कर सड़क पर पहुंच गया।

    दोनों के बीच पांच सेकेंड लड़ाई के बाद नेवला सांप को पकड़ कर झाड़ियों की तरफ चला गया। वहां मौजूद एक युवक ने पूरा दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में उसे सोशल मीड‍िया पर वायरल कर दिया। 51 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया, जो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे सावन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- चूहे के ब‍िल से न‍िकले डेढ़ दर्जन सांप, नाग-नागि‍न के छ‍िपे होने के डर से घर छोड़कर भागा पर‍िवार

    खबरें और भी