Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 04:47 PM (IST)

    गुरुवार की रात कुदरकोट गांव में मधु नामक एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति अर्जुन सिंह मजदूरी करने गए थे। जेठानी मालती ने शव ...और पढ़ें

    Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    जागरण संवाददाता, औरैया। गांव कुदरकोट में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

    कुदरकोट गांव निवासी अर्जुन सिंह मजदूरी करता है। गुरुवार सुबह वह मजदूरी करने घर से चला गया था। इसी बीच 30 वर्षीय पत्नी मधु ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रात करीब आठ बजे मधु की जेठानी मालती कमरे में अंदर पहुंची तो मधु का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मधु के शव को नीचे उतारा। स्वजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से पति व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।