विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP का प्राथमिक स्कूल बना अखाड़ा, औरैया में अटेंडेंस के लिए महिला शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक में जमकर मारपीट

Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:41 PM (IST)

औरैया के एक प्राथमिक विद्यालय में अटेंडेंस को लेकर महिला शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच विवाद मारपीट में बदल ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. अटेंडेंस को लेकर महिला शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।

  2. घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की।

  3. प्रकरण की जानकारी पुलिस और शिक्षा अधिकारियों को देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संवाद सूत्र, अयाना (औरैया)। यूपी में सरकारी स्कूल में एक के बाद एक अनोखे मामले सामने आ रहे हैं। कभी क्लास में अश्लील वीडियो चलाकर सोने का मामला तो कभी इंचार्ज प्रधानाध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला। अब एक ऐसा ही मामला औरैया में सामने आया है।

अयाना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अयाना में उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। सहायक अध्यापक ने शिक्षामित्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस विद्यालय पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

प्राथमिक विद्यालय अयाना तृतीय के प्रधानाध्यापक अमृत प्रकाश पांडेय स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर थे। इस कारण विद्यालय का प्रभार सहायक अध्यापक अजय कुमार को सौंपा गया था। अजय कुमार के भी अवकाश पर चले जाने के बाद विद्यालय की चाबियां शिक्षामित्र नूरीना मुबारक के पास थीं।

शिक्षामित्र नूरीना नहीं पहुंची समय पर

बताया गया कि सुबह शिक्षामित्र नूरीना मुबारक के निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने के कारण सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा, शिक्षामित्र दीपिका कटियार और रेखा सेंगर बच्चों के साथ विद्यालय के गेट पर इंतजार करती रहीं। सुबह करीब 7:50 बजे नूरीना मुबारक के पहुंचने के बाद विद्यालय का ताला खुला और शिक्षण कार्य शुरू हो सका। इसके बाद उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षामित्र नूरीना मुबारक और सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा के बीच कहासुनी हो गई।

यूपी-112 को बुला लिया गया

कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा ने शिक्षामित्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और वहां मौजूद शिक्षक-शिक्षामित्रों व बच्चों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि सहायक अध्यापक की ओर से मारपीट की लिखित शिकायत दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी मामले आए थे सामने

कुछ दिन पहले ही कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय फिरोजपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद को लेकर सहायक अध्यापिका दीप्ती यादव और सीनियर अध्यापिका राधा देवी के बीच मारपीट हुई। राधा देवी की शिकायत पर बीएसए ने दीप्ती यादव को निलंबित कर दिया गया था है। इधर महोबा के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्मार्ट क्लास की एलइडी पर अश्लील भोजपुरी गाना लगाकर बेंच पर सो गए, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया।