Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में ससुराल से लापता हुई विवाहिता...ऐसे हाल में मिली कि रो पड़े परिजन, सुनाई अपनी दास्तान

    Updated: Thu, 11 Dec 2025 10:23 AM (IST)

    औरैया में ससुराल से एक महिला लापता हो गई। मायके वालों ने खोज की तो वो सड़क पर भीख मांगते हुए मिली। जिन्हें देखकर महिला भावुक हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. औरैया में ससुराल से विवाहिता लापता

    2. विवाहिता भीख मांगते मिली

    3. महिला को अपने साथ ले गए परिजन

    संवाद सूत्र, जागरण औरैया। गांव बाऊखेड़ा निवासी सुनील कुमार बाथम की 28 वर्षीय पत्नी सरोजा देवी 26 नवंबर को लापता हो गई थी।

    सास विजय देवी ने 27 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मायके वालों को वह भिक्षा मांगते हुए मिली।
    बुधवार सुबह इटावा जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव रमाईन से मायके पक्ष से 20 महिलाओं सहित करीब 50 लोग लोडर व बाइकों से ऐरवाकटरा थाने आ रहे थे।

    किशनी रोड पर पावर हाउस के पास एक महिला हाथ में झोला लिए दिखाई पड़ी। जिसे देख मायके वालों ने उसे पहचान लिया। स्वजन को देखकर महिला रो पड़ी।

    उसने अपनी दास्तान सुनाई। यूपी 112 पर को सूचना दी गई। महिला को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि सरोजा की गुमशुदगी उसकी सास ने दर्ज कराई थी। मायके पक्ष उसे लेकर चला गया है।