30 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, आज जीवंत होगा त्रेता का प्रसंग; उप राष्ट्रपति और CM योगी उतारेंगे राम-सीता की आरती
अयोध्या में आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे और आरती उतारेंगे। इस अवसर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
उपराष्ट्रपति, सीएम योगी करेंगे प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक।
अयोध्या के 56 घाटों पर प्रज्वलित होंगे 30 लाख दीप।
पुष्पक विमान से राम के आगमन का होगा प्रतीकात्मक मंचन।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। त्रेता युग का प्रसंग शनिवार को रामकथा पार्क के मंच पर एक बार फिर से जीवंत होगा। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से अयोध्या लौटने पर प्रभु श्रीराम की अगवानी करेंगे और राज्याभिषेक कर उनकी आरती उतारेंगे।
इसी के साथ सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर अयोध्या संपूर्ण विश्व को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वैभव का संदेश देगी। मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। रामकथा पार्क में पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकाप्टर से प्रभु श्रीराम, माता जानकी व लक्ष्मण उतरेंगे।
सीएम योगी के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक औ अन्य मंत्री समारोह का हिस्सा बनेंगे। दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट, रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां, लेजर-शो, ड्रोन-शो और रामकथा की भावपूर्ण प्रस्तुतियां उत्सव को विशिष्ट स्वरूप देंगी।दीपोत्सव की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी।
30 लाख से अधिक दीये होंगे प्रज्वलित
रामायणकालीन प्रसंगों पर सजीं, विरासत के गौरवगान के साथ विकास की दमक बिखेरने वालीं 21 झांकियां श्रद्धालुओं के मन को झंकृत करेंगी। राम राज्याभिषेक के बाद शाम को राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर सज्जित किए गए 30 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित होंगे।
सीएम के साथ 2147 महिलाएं व बटुक पीतवस्त्र धारण कर पुण्य सलिला सरयू की आरती करेंगे। 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से आसमान में रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा। रामकथा पार्क के निकट 220 टन बालू से निर्मित विशाल राम दरबार की प्रतिकृति भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।
यह भी पढ़ें- 1.92 करोड़ से छठ घाटों की सूरत बदलेगा LDA, गोमती नदी में साफ-सफाई का काम तेज
पहली बार दीपोत्सव में 151 वर्ष पुरानी साहबगंज रामलीला का मंचन होगा। देश-विदेश की रामलीलाओं के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां रामकथा की व्यापकता को रेखांकित करेंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।