Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केसीसी लोन न चुकाने पर खेत की कुर्की कर सकता है प्रशासन, अयोध्या में किसान पर हुई कार्रवाई

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:19 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मवई ने एक बकाएदार किसान के खेत की कुर्की की है। यह कार्रवाई किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की वसूली के तहत प्रशासन द्वारा की गई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मवई शाखा ने बकाएदार किसान के खेत की कुर्की की।

    2. किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वसूली के तहत हुई यह कार्रवाई।

    3. राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कुर्की प्रक्रिया।

    जागरण संवाददाता, मवई (अयोध्या)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मवई के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की वसूली के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाएदार किसान के खेत की कुर्की कर दी। राजस्व विभाग व पुलिस की मौजूदगी में खेत पर लाल झंडी लगाकर कुर्की आदेश का अनुपालन कराया गया।

    मवई थाना क्षेत्र के ग्राम ओहरामऊ सहजना निवासी राज कुमार पुत्र काशीराम ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मवई से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ऋण लिया था। बैंक अभिलेखों के अनुसार, किसान पर पांच लाख 61 हजार 544 रुपये का बकाएदार था।

    बार-बार नोटिस और भुगतान का अवसर दिये जाने के बावजूद ऋण जमा नहीं करने पर बैंक ने राजस्व वसूली की प्रक्रिया शुरू की। सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर बकाएदार किसान के खेत की कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विजय कुमार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित श्रीवास्तव व मवई थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।

    बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि बकाया राशि का भुगतान होने तक नियमानुसार आगे की राजस्व वसूली की प्रक्रिया जारी रहेगी। इन्होंने किसानों से समय पर ऋण अदायगी करने की अपील की है, जिससे उन्हें किसी कठोर कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी