चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT की निगरानी में जांच शुरू, पूछताछ के लिए 200 लोगों को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई एसआईटी ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसकी निगरानी डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ...और पढ़ें

HighLights
नई एसआईटी ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी की जांच शुरू की।
डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर कर रहे निगरानी।
आरोपितों के संबंधियों सहित 200 लोगों को नोटिस भेजे गए।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित हुई नई एसआईटी ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगरानी कर रहे हैं।
चढ़ावा चोरी की जांच के क्रम में जेल में बंद आठ आरोपितों के अलावा पुलिस ने आरोपितों के सगे संबंधियों व इस मामले से जुड़े अन्य दो सौ लोगों को नोटिस भेजी गई है। विवेचक सीओ आशुतोष त्रिपाठी जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। नोटिस भेज कर लोगों को बुला कर पूछताछ की जा रही है। इसमें भूमि के प्रपत्रों के अलावा आरोपितों के कनेक्शन में रहने वाले संदिग्धों की संपत्ति व बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। एक सीए से भी पूछताछ हुई है।
पुलिस ने जेल में बंद सभी आरोपितों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ और बरामदगी कर चुकी है। पुलिस के अलावा इस मामले में राज्य सरकार की ओर से गठित पहली एसआईटी ने भी जांच की थी। उसने स्टेटस रिपोर्ट सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की, तब कोर्ट ने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कराई जाए।
अब फाेरेंसिक विशेषज्ञ व सीनियर सीए को शामिल किए जाएंगे। उधर नई एसआईटी आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में गठित है। इसमें अयोध्या के डीआइजी रेंज सोमेन बर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को भी सम्मिलित किया गया है।
खबरें और भी
ऑनलाइन सभी ने बैठक कर पुरानी जांच का फीडबैक लिया। सूत्र बताते हैं कि जांच में कोई कसर न रह जाए, इस वजह से आरोपितों के अलावा ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपतराय ट्रस्टी अनिल मिश्रा, गोपाल राव व बड़ी संख्या में मंदिर में कार्यरत संदिग्धों को पुलिस ने नोटिस भेजकर समस्त जानकारी संकलित की।
आरोपितों से कनेक्शन देखे। दोनों ट्रस्टियों से फिर पूछताछ होने की चर्चा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों को नेाटिस देकर उन्हें बुलाया गया है। तथ्यों को परखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: स्वर्ण झूले में विराजमान होकर झूला झूलेंगे रामलला, सावन गीतों और कजरी से गूंजेगा मंदिर परिसर