विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने लॉन्च किया नया पेज; सात दिनों की मिलेगी रिपोर्ट

Published: Fri, 19 Jan 2024 08:15 AM (IST)

Ayodhya Weather सभी को 22 जनवरी का इंतजार है। इस दिन रामलला अपने अयोध्यानगरी में विराजमान होंगे। अयोध्या में जारी ...और पढ़ें

अयोध्या के मौसम के लिए IMD ने लॉन्च किया नया पेज
अयोध्या के मौसम के लिए IMD ने लॉन्च किया नया पेज

HighLights

  1. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को सबको इंतजार
  2. अयोध्या में 22 जनवरी को मौसम रहेगा साफ
  3. मौसम विभाग ने जारी की अयोध्या की वेदर रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। लखनऊ से लेकर अयोध्या तक घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। इन दिनों अयोध्या पर सभी की नजर है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए अब मौसम विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

इन दिनों अयोध्या पर सभी की नजर है। आने वाले दो दिन अयोध्या के लिए खास है। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल चार दिन शेष रहने पर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए एक अलग से वेबपेज लॉन्च किया है। इस पेज पर अयोध्या और उसके आस पास के इलाके की मौसम अपडेट लोगों को मिलेगी।

आईएमडी ने लांच किया पेज

आईएमडी द्वारा लॉन्च किए गए इस वेबपेज पर तापमान पूर्वानुमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न की जानकारी दिख रही है। यह हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश सहित प्रमुख भाषाओं में 17 जनवरी से 24 जनवरी तक साप्ताहिक पूर्वानुमान दिखाता है। खास बात ये है कि ये कई भाषाओं में जानकारी दे रहा है।

अयोध्या के मौसम की मिलेगी जानकारी

इस पेज पर अयोध्या का सात दिनों का पूर्वानुमान और सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वाला मौसम बुलेटिन भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लोगों के लिए उपलब्ध है। दरअसल, 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए ये तैयारी की गई है। यहां आने वाले लोग पहले मौसम का हाल इस पेज पर जान सकते हैं।

22 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, 22 जनवरी को मुख्य अभिषेक समारोह के दिन न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच गुरुवार को अयोध्या का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।