Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण भारत की महिला भक्त ने रामलला को अर्पित किया 985 ग्राम सोना, दूसरे ने दी 2 किलो चांदी

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:36 AM (IST)

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच के बावजूद, भक्तों का उत्साह बना हुआ है और दान जारी है। हाल ही में एक दक्षिण भारतीय भक्त ने 985 ग्राम सोना और एक अ ...और पढ़ें

    रामलला को भक्त ने दान किया सोना और चांदी।

    रामलला को भक्त ने दान किया सोना और चांदी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे की धनराशि में हुई चोरी की जांच चल रही है। पूरे देश में हो हल्ला हो रहा है। सियासत भी तेज है, लेकिन राम मंदिर में आस्था का अनवरत प्रवाह जारी है।

    श्रद्धालुओं की संख्या के साथ अर्पण राशि में भले ही कमी आने की चर्चा है। बावजूद इसके रामभक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। चढ़ावे में धनराशि के अलावा सोना-चांदी भी है।

    भक्त अधिकतर सोना-चांदी का दान काउंटर पर करते हैं। इन्हें रसीद जारी की जाती है। एक सप्ताह के भीतर कुछ भक्तों ने सोना-चांदी अर्पित किया। इसमें दक्षिण भारत की एक महिला भक्त ने 985 ग्राम सोना दिया।

    एक दिन पहले ही एक अन्य भक्त ने दो किलोग्राम चांदी अर्पित की। बीते माह दर्जनभर से अधिक भक्तों ने चांदी व सोने का दान किया है। हालांकि ये दान कितना है, इसका पता नहीं चल सका। पर यह बताया जा रहा है कि चढ़ावे में चोरी का मामला उजागर होने के बाद सोना- चांदी का अर्पण जारी है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनेगी नई SIT, आईजी किरण एस संभाल सकते हैं कमान