Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर में दान प्रक्रिया होगी और भी पारदर्शी, अब ऑनलाइन दान करने पर तुरंत मिलेगी डिजिटल रसीद

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:54 AM (IST)

    श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन दानदाताओं को तत्काल डिजिटल रसीद उपलब्ध कराने ...और पढ़ें

    राम मंदिर

    राम मंदिर

    HighLights

    1. ऑनलाइन दानदाताओं को तत्काल डिजिटल रसीद मिलेगी।

    2. दान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम।

    3. रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, श्रद्धालुओं के पास प्रमाण होगा।

    प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब ऑनलाइन दान करने वाले श्रद्धालुओं को धनराशि का भुगतान होते ही तत्काल डिजिटल रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दान का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और श्रद्धालुओं के पास इसका प्रमाण भी रहेगा।

    ट्रस्ट ने वेबसाइट के डोनेशन पोर्टल को अपडेट करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है। ट्रस्ट ने वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर दानदाताओं के लिए इसकी जानकारी साझा की है। इसमें डोनेशन रिसिप्ट को हाईलाइट भी किया है। ऑनलाइन दान के दौरान श्रद्धालुओं को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पैन नंबर, दान की राशि और अन्य जरूरी विवरण पोर्टल पर अंकित करने होंगे।

    78414210

    भुगतान सफल होते ही सिस्टम डिजिटल रसीद निर्गत करेगा, जिसे दानदाता डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकता है। रसीद डाउनलोड करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया दान देते समय ही स्क्रीन पर दिखेगी।

    ट्रस्ट ने दान संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वेबसाइट पर आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल भी उपलब्ध कराया है। इससे ट्रस्ट की दान व्यवस्था अधिक पारदर्शी और जवाबदेह हो गई है। दान रिकॉर्ड सुरक्षित हाेने के साथ सत्यापन में आसानी होगी।

    ट्रस्ट दैनिक दान का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं निर्गत करता, लेकिन अनुमान के मुताबिक राम मंदिर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिदिन औसतन 15 लाख से अधिक का दान प्राप्त हो रहा है।

    ट्रस्टी महांत दिनेंद्र दास ने कहा कि मंदिर में चढ़ावे व किसी भी रूप में आ रहे दान को लेकर पारदर्शिता है। उसके अनेक उपाय किए गए हैं। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरि के निर्देश पर ये प्रबंध हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: आरोपी लवकुश की पत्नी को फिर मिला समय, 5 अगस्त तक जमा करने होंगे अवैध मकान के दस्तावेज

    • श्रद्धालु ऑनलाइन दान प्रक्रिया के बारे में यहां ले सकते जानकारी
    • ट्रस्ट हेल्पलाइन नंबर - 05278 292000, मोबाइल नंबर- 8009522111
    • ट्रस्ट का ई-मेल - contact@srjbtkshetra.org