राम मंदिर में चढ़ावे की गणना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब रविवार को रहेगा कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश
श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावे की गणना के नियमों में बदलाव किया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों को अब रविवार को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा और इस दिन गणन ...और पढ़ें

गणना में रविवार साप्ताहिक बंदी का प्राविधान लागू
HighLights
चढ़ावे की गणना में कर्मचारियों को अब रविवार को अवकाश।
पहले की चोरी घटनाओं के बाद गणना प्रक्रिया में सुधार।
दो पाली की जगह अब एक पाली में होगी गणना।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्री राम मंदिर में चढ़ावे में मिल रही धनराशि की गणना के नियमों बदलाव हो रहा है। इसके अंतर्गत अब कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी भी दिये जाने का निर्णय हुआ है। अब रविवार को गणना नहीं की जाएगी। नई नियम लागू हो गई।
12 जुलाई रविवार को गणना नहीं की गई। इससे जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस व्यवस्था के लागू होने से कर्मचारियों को आराम मिलेगा वह आसानी से नई बने गणना नियमावली का पालन भी कर सकेंगे। इन दोनों 18 से 20 लाख रुपए नित्य चढ़ावा में आ रहा हैं।
बीते कुछ दिन पहले चढ़ावा चोरी का मामला जब सुर्खियों में आया तो गणना प्रक्रिया सर्वाधिक जांच के दायरे में आ गई। गणना किस तरह कराई जाती थी, उसमें कितने कर्मचारी तैनात होते थे,बैंक व ट्रस्ट के बीच अनुबंध के नियम लागू न करने की बात भी सामने आई।
एसआईटी जांच में इन तथ्यों की पड़ताल हो चुकी है। इस बीच चढ़ावे में आ रही धनराशि के दृष्टिगत बैंक व ट्रस्ट में एक नई सहमति बनी ,जिसके अंतर्गत गणना प्रक्रिया को दो पाली की जगह एक पाली में कराने का फैसला हुआ। दिया गया दो पाली की व्यवस्था में प्रत्येक में 6 घंटे कर्मचारियों को गणना करना होता था ,जबकि नई प्रक्रिया में कर्मचारियों को 9 घंटे इसके लिए समय देना पड़ता है।
खबरें और भी
जिन कर्मचारियों को नई नियमावली सूट नहीं कर रही थी, उन्होंने अपने आप को इससे बाहर भी कर लिया। इस तरह की संख्या 20 से 22 बताई जाती है। यह सभी आउटसोर्स के कर्मचारी हैं जो की अनुबंध के आधार थे। ये गणना में बैंक की ओर से लगाए गए थे। इनको हायर करने के लिए बैंक ने वाराणसी की एक फर्म से अनुबंध किया था।
बैंक सूत्र बताते हैं कि नियमित एक पाली में आसानी से कार्य हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया। क्योंकि अब धनराशि उतनी नहीं आ रही है। जब दो पाली की गणना व्यवस्था लागू हुई थी तो उसे समय 50 लाख से एक करोड़ रुपए नित्य चढ़ावा में चढ़ते थे। दान पात्रों की संख्या भी बढ़ाई गई थी।
इसी के दृष्टि इसमें लगभग 40 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पर अब विगत कई महीनो से न सिर्फ चढ़ावे में स्थिरता आई बल्कि तैनात के कर्मचारी भी अधिक लगने लगे थे। पर बैंक अधिकारी ने अब जाकर ये फैसला लिया। आने वाले समय में बैंक के नियमित कर्मचारी इस कार्य में देखे जा सकते हैं।
इस पर अध्ययन हो रहा है। इस ट्रायल को गंभीरता से ऑब्जर्व भी किया जा रहा है। मंदिर से जुड़े एक आउटसोर्स कर्मी ने इसकी जानकारी दी बैंक अधिकारियों ने भी पुष्टि की। कहा रविवार को अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपियों के पास था दानपात्र का नियंत्रण