Jagran Vimarsh LIVE: 'अयोध्या के आश्रयहीन परिवारों को मिलेगा स्थायी आवास'; महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की घोषणा
प्रदेश स्तरीय जागरण विमर्श कार्यक्रम आज अयोध्या के होटल क्रिनास्को में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

प्रदेश स्तरीय जागरण विमर्श कार्यक्रम अयोध्या में हो रहा है। शहर के होटल क्रिनास्को में आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, डीएम अयोध्या शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर समेत कई अतिथि उपस्थित रहेंगे।
'अयोध्या में पीढ़ियों से रह रहे बेघरों को मिलेगा स्थाई आवास, सीएम से मिली हरी झंडी'; महंत गिरीश पति त्रिपाठी
महापौर ने जागरण विमर्श में श्रीरामलला की अयोध्या में आकर बसने वाले आश्रयहीन परिवारों के लिए बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जो कई पीढ़ियों से रामनगरी में रह रहे हैं, लेकिन उनका अपना कोई घर और ठिकना नहीं है, ऐसे अयोध्यावासियों को अब स्थाई आवास की सुविधा मिलने वाली है।
'2017 से पहले पहले सरकारों की दी वेदना अंतहीन लगती थी, अब नव्य रूप में निखर रहा अयोध्या'; वेद प्रकाश गुप्ता

जागरण विमर्श कार्यक्रम के पहले सत्र के दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पूर्व की सरकारों से मिली वेदना अंतहीन लगती थी। श्री रामलला की नगरी अयोध्या में दुर्दशा पर यहां देश और विदेश से आने वाले लोगों की पीड़ा देखी नहीं जाती थी।
जागरण विमर्श कार्यक्रम का पहला सत्र शुरू, विधायक वेदप्रकाश गुप्त और महापौर गिरीशपति त्रिपाठी मौजूद

अयोध्या के होटल क्रिनास्को में आयोजित जागरण विमर्श कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की समस्याओं पर होगा मंथन, निकलेगा भविष्य का रास्ता
दैनिक जागरण सार्थक चर्चा के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराएगा, जहां पर अयोध्या की आस्था, विकास, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, प्रशासन और सुरक्षा व भविष्य की तस्वीर तलाशने का प्रयास होगा।
