विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर ट्रस्ट में अब खर्च की होगी दोहरी निगरानी, नए कोषाध्यक्ष ने दिल्ली से बुलाई CA टीम

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 08:39 AM (IST)

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका ने खर्चों की निगरानी के लिए दिल्ली से सीए टीम बुलाई ...और पढ़ें

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा : जागरण

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा : जागरण 

HighLights

  1. नए कोषाध्यक्ष ने दिल्ली से सीए टीम बुलाई निगरानी हेतु।

  2. राम मंदिर ट्रस्ट के खर्चों की अब दो स्तर पर निगरानी।

  3. नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट का कार्यभार संभाला।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव के बाद अब कामकाज की गति तेज करने की तैयारी है। इसी क्रम में जहां सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को यहां पहुंचते ही अपने कामकाज को समझना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कई चक्र ट्रस्टियों के साथ बैठक की, देर शाम तक उन्हें ट्रस्टी कामकाज की वर्तमान व्यवस्था से अवगत कराते रहे। शुक्रवार से फिर बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया।

वही नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने ट्रस्टी बनने के बाद पहले पूर्व ट्रस्ट महासचिव चंपतराय से भेंट की और फिर सीईओ व अन्य ट्रस्टियों के साथ बैठक की। बीते दिनों चढ़ावा चोरी का आरोप लगा था, इसलिए कोषाध्यक्ष फूंक फूंक कर कदम रखना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने अपने साथ दिल्ली से सीए की टीम लेकर आए।

यह टीम भी राम मंदिर के कोष, आय व्यय आदि की मानीटरिंग करेगी। पर पहले से स्थानीय स्तर पर तैनात सीए पूर्व की तरह कामकाज करते रहेंगे। हालांकि पूर्व कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरि भी अपने सीए के द्वारा ही यहां के कोष, आय व व्यय को समझते थे और यह बात उन्होंने कई बार विवाद होने के बाद कही भी।

हालांकि नए कोषाध्यक्ष भागचंदका के सीए पहले यहां के सीए से पूरी जानकारी लेंगे और इसका नियमित अंतराल पर लेखा जोखा लेते रहेंगे, जिसे कोषाध्यक्ष से साझा करेंगे। हालांकि अभी कोषाध्यक्ष ने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। उन्होंने कहाकि समय आएगा तो पूरी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रस्ट महासचिव गोविंददेव गिरि के प्रति उत्तरदायी होंगे CEO, राम मंदिर के लिए तैयार करेंगे नया ढांचा

मध्य रात्रि में मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव
राम मंदिर परिसर में रामलला के सम्मुख शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी चल रही है, मध्य रात्रि में भगवान का जन्मोत्सव होगा। इसी को लेकर भी ट्रस्ट ने पूरी तैयारी कर ली है। धर्मसमिति के सदस्य श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि भगवान के जन्म का उत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बिड़ला मंदिर के सामने मुख्यद्वार से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक सजावट की गई है। रात्रि में उत्सव होगा। रामलला को छप्पन भोग प्रस्तुत किया जाएगा और उसके बाद जो भी श्रद्धालु इस मौके पर पहुंचेंगे उन्हें प्रसाद वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बचपन के दोस्त बने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, देवरिया के गांव में खुशी की लहर