Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम मंदिर को लेकर आया बड़ा अपडेट, नए CEO की तलाश तेज; पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी किया आवेदन

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:20 PM (IST)

    राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी है, जिसमें चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया जा रहा है। ट्रस्ट के महासचिव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी।

    2. चढ़ावा चोरी विवाद के बाद नए CEO की तलाश तेज।

    3. पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने CEO पद के लिए आवेदन किया।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी के बीच बड़ा अपडेट आया है। चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर बढ़ गया है। इसी कड़ी में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद नए CEO की तलाश के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

    इस पद के लिए देशभर से आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी आवेदन कर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।

    राम मंदिर प्रबंधन की इस नई टीम और ट्रस्ट द्वारा जल्द ही नए CEO के नाम पर होने वाले फैसले को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं समेत देशभर की निगाहें अयोध्या पर टिकी हैं।