Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IGRS रैंकिंग में अयोध्या ने लगातार दूसरी बार टॉप-10 में बनाई जगह, पिछली बार मिला था चौथा स्थान

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    अयोध्या जिले ने जून-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब जिला शीर्ष-10 में शामिल हुआ, जो शिक ...और पढ़ें

    आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को मिला प्रदेश में आठवां स्थान।

    आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को मिला प्रदेश में आठवां स्थान।

    HighLights

    1. अयोध्या ने जून-2026 आईजीआरएस रैंकिंग में आठवां स्थान पाया।

    2. लगातार दूसरी बार प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में शामिल हुआ।

    3. शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का सकारात्मक परिणाम।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। आइजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अयोध्या जिले ने जून-2026 की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार दूसरी बार है, जब जिले ने प्रदेश के टॉप-10 जिलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इससे पूर्व जारी रैंकिंग में अयोध्या को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था।

    वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब अयोध्या जिला लगातार दो माह तक प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह उपलब्धि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा अधिकारियों की जवाबदेही का सकारात्मक परिणाम है।

    इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्त जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण में निरंतर सुधार करें, ताकि आगामी रैंकिंग में भी जिला और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के शीर्ष स्थानों में अपनी मजबूत स्थिति स्थापित कर सके।

    यह भी पढ़ें- फैक्ट्रियों के सायरन से मेट्रो की रफ्तार तक, इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर 'दौड़ते उत्तर प्रदेश' का केंद्र बना कानपुर

    खबरें और भी